सासाराम में विज्ञान संगोष्ठी व रोल-प्ले प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
खंड संसाधन केंद्र सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी एवं रोल-प्ले प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं और शिक्षक व अन्य | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : सासाराम के प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित विज्ञान संगोष्ठी और रोल-प्ले प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया.
Sasaram News : प्रखंड संसाधन केंद्र सासाराम में बुधवार को प्रखंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी एवं रोल-प्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के वर्ग आठवीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
विज्ञान से जुड़े विषयों पर बच्चों ने रखे विचार
विज्ञान संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किये. प्रतिभागियों ने निर्धारित विषयों पर पूरी तैयारी के साथ अपनी प्रस्तुति दी. वहीं, शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया. प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला.
रोल-प्ले के माध्यम से दिखाई रचनात्मकता
रोल-प्ले प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी. इसके माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और अभिनय क्षमता का परिचय दिया. बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया.
शिक्षकों ने किया प्रतियोगिता का संचालन
प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का संचालन मध्य विद्यालय काजीपुरा के शिक्षक निरंतर सिंह, मध्य विद्यालय भैसाही के आलोक कुमार, उच्च विद्यालय सिकरिया की शिक्षिका समीक्षा कुमारी और उच्च विद्यालय करवनदिया की शिक्षिका सलोनी कुमारी ने किया.
Also Read : सासाराम में शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गयी टीम पर ग्रामीणों का हमला, महिला जवान समेत दो घायल
वैज्ञानिक सोच विकसित करना प्रतियोगिता का उद्देश्य
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ-साथ उन्हें पढ़ाई के अलावा अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना था. उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उनमें तर्कशक्ति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है.
Also Read : बिक्रमगंज-नटवार मुख्य सड़क पर पकड़ा गया 28 भैंसों से लदा कंटेनर, चालक समेत दो गिरफ्तार
डीपीओ के निर्देश पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
बीईओ सोनू कुमार ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, रोहतास के निर्देश के आलोक में विज्ञान संगोष्ठी एवं रोल-प्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बच्चों ने विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से सामने रखा.
Also Read : सासाराम में काली मंदिर में दुस्साहसिक चोरी, सोने की आंख और मुकुट समेत दो लाख का सामान ले उड़े चोर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए