स्कूलों में खेलों की तकनीकी समझ जरूरी, तभी मिलेंगे बेहतर खिलाड़ी और पदक : जिला खेल पदाधिकारी

Updated:
विज्ञापन

शिक्षकों को समझाते जिला खेल पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : सासाराम में आयोजित खेल सेमिनार में जिला खेल पदाधिकारी ने शिक्षकों को खेलों की तकनीकी बारीकियां समझकर बच्चों को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Sasaram News : जिले के विद्यालयों में नामित खेल शिक्षकों को खेलों की तकनीकी बारीकियों की जानकारी हासिल कर बच्चों को प्रशिक्षित करना होगा. तभी जिला स्तरीय और आगे की खेल प्रतियोगिताओं में बच्चे बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल कर सकेंगे. खेल शिक्षकों को खेल की तकनीकी जानकारी के साथ प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा.

विज्ञापन

बच्चों पर पदक जीतने का दबाव नहीं बनाने की सलाह

उक्त बातें जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बुधवार को खेल भवन-सह-न्यू स्टेडियम, फजलगंज में आयोजित एक दिवसीय गैर आवासीय सेमिनार में कहीं. उन्होंने कहा कि बच्चों पर केवल पदक जीतने या बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव नहीं बनाना चाहिए. खेल कौशल की तुलना दूसरे बच्चों से करने के बजाय छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित कर उनकी प्रगति पर ध्यान देना चाहिए. बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करना जरूरी है.

कबड्डी से लेकर वॉलीबॉल तक की दी तकनीकी जानकारी

सेमिनार के दौरान जिला खेल पदाधिकारी ने कबड्डी, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, खो-खो और वॉलीबॉल सहित अन्य खेलों की तकनीकी एवं सैद्धांतिक बारीकियों की जानकारी दी. इसके साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से खेल शिक्षकों को विभिन्न खेलों से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गयी.

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की तैयारी

गौरतलब है कि खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता इसी माह के अंत तक आयोजित होने की संभावना है. इसे देखते हुए प्रतियोगिता की तैयारी और विद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से नामित खेल शिक्षकों के लिए सेमिनार आयोजित किया गया.

Also Read : सासाराम में काली मंदिर में दुस्साहसिक चोरी, सोने की आंख और मुकुट समेत दो लाख का सामान ले उड़े चोर

पांच प्रखंडों के करीब 40 शारीरिक शिक्षक हुए शामिल

जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में आयोजित सेमिनार में चेनारी, शिवसागर, सासाराम, करगहर एवं कोचस प्रखंडों के नामित खेल शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुए. इसमें मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय एवं निजी विद्यालयों के करीब 40 प्रभारी शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया.

डिस्क थ्रो करती शिक्षिका  | Prabhat Khabar Network
डिस्क थ्रो करती शिक्षिका | Prabhat Khabar Network

Also Read : बिक्रमगंज-नटवार मुख्य सड़क पर पकड़ा गया 28 भैंसों से लदा कंटेनर, चालक समेत दो गिरफ्तार

नियमित खेल गतिविधियों से बच्चों को जोड़ने पर जोर

सेमिनार में एथलेटिक्स कोच सोनी कुमारी, एकलव्य बास्केटबॉल कोच शशि प्रताप सिंह एवं शारीरिक शिक्षक अभिमन्यु कुमार ने प्रशिक्षक की भूमिका निभायी. पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों में नियमित शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना होगा. इससे जिले को बेहतर खिलाड़ी तैयार करने के साथ प्रतियोगिताओं में अधिक पदक हासिल करने में मदद मिलेगी.

Also Read : सासाराम में शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गयी टीम पर ग्रामीणों का हमला, महिला जवान समेत दो घायल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन