बंगाल चुनाव ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज, अस्पताल में CRPF जवान पप्पू पाल का निधन, रोहतास में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Updated:
विज्ञापन

फोटो: सोतवा गांव में तिरंगे में लिपटे सीआरपीएफ जवान पप्पू पाल को गार्ड ऑफ ऑनर देते जवान एवं उपस्थित अधिकारी व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास जिला के सोतवा गांव निवासी CRPF जवान पप्पू पाल का पश्चिम बंगाल में चुनावी ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

Rohtas news : रोहतास जिला के नोखा प्रखंड के सोतवा गांव निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान पप्पू पाल (35) का चुनावी ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया. उनके असामयिक निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में चुनावी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत

पप्पू पाल, स्वर्गीय वंशीधर पाल के पुत्र थे. करीब 11 वर्ष पूर्व वे सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और वर्तमान में सीआरपीएफ की 47वीं बटालियन, गया में तैनात थे. चुनावी ड्यूटी के लिए उन्हें पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के नयरा थाना क्षेत्र में भेजा गया था. ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने ब्रेन हेमरेज की पुष्टि की, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

बुधवार को सीआरपीएफ की 47वीं बटालियन के जवान तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर लेकर सोतवा गांव पहुंचे. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक मौजूद रहे. पूरे गांव का माहौल गमगीन रहा.

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी

सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी. इस अवसर पर नोखा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने दिवंगत जवान की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और देशसेवा को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन