पटना के बिहटा में भीषण गर्मी में बंद पड़ा सार्वजनिक प्याऊ, वार्ड 27 के लोगों में नाराजगी, राहगीर पानी के लिए परेशान

बंद पड़ा प्याऊ
Patna News: पटना के बिहटा में भीषण गर्मी में बंद पड़ा सार्वजनिक प्याऊ, वार्ड 27 के लोगों में नाराजगी, राहगीर पानी के लिए परेशान, भीषण गर्मी के बीच इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि पानी की सुविधा बंद होने से उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.
Patna News: (मोनु कुमार मिश्रा) बिहटा नगर परिषद के वार्ड संख्या 27 स्थित सहवाजपुर-पाण्डेयचक तीनमुहानी पर लगा सार्वजनिक प्याऊ पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है. बताया जा रहा है कि प्याऊ का मोटर खराब हो जाने के कारण यहां पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई है.
राहगीरों और स्थानीय लोगों को हो रही भारी परेशानी
भीषण गर्मी के बीच इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि पानी की सुविधा बंद होने से उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.
शिकायत के बावजूद अब तक नहीं हुआ सुधार कार्य
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इसकी सूचना नगर परिषद और संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन अब तक मोटर की मरम्मत नहीं कराई गई है. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.
लोगों ने जल्द मरम्मत कर प्याऊ चालू करने की मांग की
ग्रामीणों और राहगीरों ने नगर परिषद प्रशासन से जल्द से जल्द मोटर ठीक कर प्याऊ को दोबारा चालू कराने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके.
ALSO READ: पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










