पटना के IGIMS में 4 साल के बच्चे की जान बची, सांस की नली से सफलतापूर्वक निकाला गया मक्के का दाना

IGIMS में 4 साल के बच्चे की जान बची
Patna News: पटना के IGIMS में 4 साल के बच्चे की जान बची, सांस की नली से सफलतापूर्वक निकाला गया मक्के का दाना. बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत IGIMS लेकर पहुंचे. जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि मक्के का दाना सांस की नली में फंसा हुआ है. इसके बाद तुरंत मेडिकल टीम ने इलाज की प्रक्रिया शुरू की.
Patna News: (आनंद तिवारी) पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में डॉक्टरों ने एक 4 वर्षीय बच्चे की जान बचाई. बताया जा रहा है कि खेलते समय बच्चा मक्के का दाना निगल गया था, जो उसकी सांस की नली (ट्रेकिआ/ब्रोंकस) में फंस गया, जिससे उसे अचानक सांस लेने में दिक्कत, लगातार खांसी और आवाज में बदलाव होने लगा.
परिजन तुरंत लेकर पहुंचे IGIMS
बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत IGIMS लेकर पहुंचे. जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि मक्के का दाना सांस की नली में फंसा हुआ है. इसके बाद तुरंत मेडिकल टीम ने इलाज की प्रक्रिया शुरू की.
ऑपरेशन से सुरक्षित निकाला गया दाना
बाल शल्य चिकित्सा विभाग की टीम ने ब्रोंकोस्कोपी तकनीक की मदद से मक्के के दाने को सफलतापूर्वक निकाल लिया. इस टीम का नेतृत्व प्रो. डॉ. विनीत कुमार ठाकुर ने किया, जबकि डॉ. रोहित और डॉ. विवेक रंजन भी इस प्रक्रिया में शामिल रहे.
समय पर इलाज से बची बच्चे की जान

डॉक्टरों के अनुसार समय पर उपचार मिलने के कारण बच्चे की जान बच गई और उसकी स्थिति अब पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है. चिकित्सकों ने कहा कि ऐसी स्थिति बेहद गंभीर और जानलेवा हो सकती है.
डॉक्टरों ने दी चेतावनी, छोटे बच्चों का रखें विशेष ध्यान
डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि मक्का के मौसम में बच्चे अक्सर खेलते-खेलते छोटे दाने जैसे मक्का, मूंगफली और चना सांस की नली में खींच लेते हैं. इससे सांस लेने में गंभीर समस्या हो सकती है. डॉक्टरों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को खाते समय विशेष सावधानी बरतें और किसी भी परेशानी पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें.
IGIMS प्रशासन ने टीम की सराहना की
इस सफल उपचार पर IGIMS के निदेशक डॉ. बिंदे कुमार, उपनिदेशक डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने पूरी मेडिकल टीम की सराहना की और इसे संस्थान की बड़ी उपलब्धि बताया.
ALSO READ: पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










