सक्षमता परीक्षा-5 का रिजल्ट जारी, 14512 में 4353 शिक्षक पास, सबसे खराब रहा 9वीं-10वीं का परिणाम

Updated:
विज्ञापन
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष एस. एम. त्यागराजन ने परिणाम की घोषणा की

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष एस. एम. त्यागराजन ने परिणाम की घोषणा की

BSEB Sakshamta Pariksha Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सक्षमता परीक्षा-2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार 30% शिक्षक ही सफल हो पाए हैं. जानिए विस्तृत जानकारी और अगली प्रक्रिया.

विज्ञापन

BSEB Sakshamta Pariksha Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मंगलवार को स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित 5वीं और अंतिम सक्षमता परीक्षा-2026 का रिजल्ट जारी कर दिया. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष एस. एम. त्यागराजन ने परिणाम की घोषणा की.

इस परीक्षा में कुल 14,512 शिक्षकों ने हिस्सा लिया था. इनमें 4,353 शिक्षक सफल हुए हैं. परीक्षा का कुल सफलता प्रतिशत करीब 30 फीसदी रहा.

कितने पुरुष और कितनी महिला शिक्षक हुए सफल?

बोर्ड के अनुसार परीक्षा में 6,559 पुरुष और 7,953 महिला शिक्षक शामिल हुए थे.

रिजल्ट में 1,870 पुरुष और 2,483 महिला शिक्षक सफल घोषित किए गए हैं. सफल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट Application Number की मदद से बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

5 से 8 जून के बीच हुई थी परीक्षा

सक्षमता परीक्षा का आयोजन 5 जून से 8 जून 2026 तक किया गया था. यह परीक्षा प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी. इसमें कक्षा 1-5, 6-8, 9-10 और 11-12 के शिक्षकों ने भाग लिया.

CBT मोड में हुई परीक्षा

परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से ली गई थी. इसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे. प्रश्न पत्र को तीन भागों में बांटा गया था. भाषा से 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन से 40 प्रश्न संबंधित विषय से 80 प्रश्न. परीक्षा पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया गया था.

किन शिक्षकों को मिला था मौका?

इस परीक्षा में उन शिक्षकों को भी शामिल होने का अवसर दिया गया था, जो पहली, दूसरी, तीसरी या चौथी सक्षमता परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे या असफल रहे थे. इसके अलावा ऐसे शिक्षक भी परीक्षा में बैठे, जिनके आवेदन पहले किसी कारणवश स्वीकार नहीं हो पाए थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

श्रेणीवार तय थे पासिंग मार्क्स

बोर्ड ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए थे.

  • सामान्य वर्ग- 40%
  • बीसी- 36.5%
  • ईबीसी- 34%
  • एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग- 32%

इन्हीं मानकों के आधार पर परिणाम तैयार किया गया.

अब होगी काउंसिलिंग

बिहार बोर्ड ने बताया कि फिलहाल यह प्रोविजनल रिजल्ट है. सफल शिक्षकों की अगली प्रक्रिया के तहत काउंसिलिंग कराई जाएगी. इसकी तारीख और अन्य दिशा-निर्देश शिक्षा विभाग अलग से जारी करेगा.

बोर्ड के अनुसार, अब तक आयोजित पांचों सक्षमता परीक्षाओं में कुल 2,71,133 शिक्षक सफल घोषित किए जा चुके हैं.

Also Read: प्रशांत किशोर के खिलाफ इलेक्शन कमीशन पहुंची भाजपा, चुनाव में करोड़ों रुपये खर्च करने और AI-बॉट्स से प्रचार का आरोप



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन