प्रशांत किशोर के खिलाफ इलेक्शन कमीशन पहुंची भाजपा, चुनाव में करोड़ों रुपये खर्च करने और AI-बॉट्स से प्रचार का आरोप

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शाहनवाज हुसैन, मिथिलेश तिवारी और जीवेश मिश्रा

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा ने इलेक्शन कमीशन को ज्ञापन सौंपकर प्रशांत किशोर पर चुनावी खर्च, कथित शेल कंपनियों और सोशल मीडिया के जरिए प्रचार में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है. पार्टी ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को इलेक्शन कमीशन का दरवाजा खटखटाया. पार्टी नेताओं ने आयोग को ज्ञापन सौंपकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर चुनावी खर्च, सोशल मीडिया प्रचार और कथित शेल कंपनियों के जरिए चुनाव को प्रभावित करने के आरोप लगाए. भाजपा ने पूरे मामले की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस मुद्दे पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, जीवेश मिश्रा, अरवल विधायक मनोज शर्मा और जनक राम मौजूद रहे.

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पार्टी ने चुनाव आयोग को कई दस्तावेज सौंपे हैं. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही कथित वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़े अन्य दस्तावेज भी सार्वजनिक किए जाएंगे.

भाजपा का आरोप- खर्च की सीमा से ज्यादा पैसा बहाया जा रहा

भाजपा का कहना है कि विधानसभा चुनाव में एक उम्मीदवार के लिए चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये तय है. इसके बावजूद बांकीपुर उपचुनाव में कथित तौर पर करोड़ों रुपये सोशल मीडिया प्रचार पर खर्च किए जा रहे हैं.

पार्टी का आरोप है कि यह खर्च उम्मीदवार के खाते से नहीं, बल्कि कथित शेल और प्रॉक्सी कंपनियों के माध्यम से किया जा रहा है ताकि चुनाव आयोग की निगरानी से बचा जा सके.

शेल कंपनियों के जरिए प्रचार कराने का आरोप

भाजपा ने ज्ञापन में दावा किया कि Simple Sense Analytics Private Limited और News LightHouse LLP जैसी कंपनियों के जरिए सोशल मीडिया अभियान चलाया जा रहा है. पार्टी का आरोप है कि इन कंपनियों के पते और उनसे जुड़े दस्तावेज कई सवाल खड़े करते हैं.

भाजपा ने यह भी मांग की कि इन कंपनियों के बैंक खातों, फंड के स्रोत और लेन-देन की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) और संबंधित एजेंसियों से कराई जाए.

इन्फ्लुएंसर्स और बॉट अकाउंट्स का भी उठाया मुद्दा

भाजपा ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भुगतान किया जा रहा है और बड़ी संख्या में फर्जी बॉट अकाउंट्स के जरिए कृत्रिम जनसमर्थन दिखाने की कोशिश हो रही है.

पार्टी ने यह भी दावा किया कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट विदेश से संचालित हो रहे हैं. भाजपा ने चुनाव आयोग से इस पहलू की भी जांच कराने की मांग की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चुनाव आयोग से क्या-क्या मांग की?

भाजपा ने अपने ज्ञापन में आयोग से कई मांगें रखीं.

  • चुनावी खर्च की जांच कराई जाए.
  • कथित शेल और प्रॉक्सी कंपनियों की भूमिका की जांच हो
  • सोशल मीडिया पर फर्जी बॉट और एआई आधारित प्रचार की जांच की जाए
  • इन्फ्लुएंसर्स को किए गए कथित भुगतान की जांच हो
  • जरूरत पड़ने पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) से वित्तीय जांच कराई जाए

शाहनवाज हुसैन ने क्या कहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा बांकीपुर से जीत रही है. उसका मुकाबला जन सुराज से नहीं है. जन सूरज और राजद में नंबर 2 और 3 की लड़ाई है. उन्होंने आगे कहा कि बांकीपुर में भाजपा पहले भी मजबूत थी और आगे भी रहेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर पिछले चुनाव में भी सोशल मीडिया के जरिए माहौल बनाए. लेकिन जमीनी स्तर पर उन्हें समर्थन नहीं मिला.

Also Read: बिहार विधानसभा में एक साथ 7 विधेयक पेश, TRE-4 भर्ती और पंचायतों में टैक्स वसूली पर सरकार ने क्या कहा?



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन