रोचक होगा यूपी में चुनाव
Updated at : 15 Jan 2019 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा द्वारा गठबंधन कर आपस में तकरीबन सभी सीटें बांट लेने के पश्चात अब कांग्रेस ने भी राज्य की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जता कर राज्य की सियासी गर्मी को एकदम से बढ़ा दिया है. यदि सूबे की तकरीबन 20 फीसदी मुस्लिम आबादी के मतों का […]
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा द्वारा गठबंधन कर आपस में तकरीबन सभी सीटें बांट लेने के पश्चात अब कांग्रेस ने भी राज्य की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जता कर राज्य की सियासी गर्मी को एकदम से बढ़ा दिया है.
यदि सूबे की तकरीबन 20 फीसदी मुस्लिम आबादी के मतों का एक हिस्सा भी वह अपने पाले में लाने में सफल हो पाती है, तो सपा-बसपा के लिए मुश्किलें बढ़ जायेंगी. उधर भाजपा भी यह जताने की कोशिश कर रही है कि उसे इस ‘अवसरवादी’ गठबंधन से कोई परेशानी नहीं है.
सवर्ण आरक्षण के मास्टरस्ट्रोक के बाद वह चुनावी फायदे की उम्मीद में है. दूसरी तरफ स्वयं मोदी जी के पिछड़ा वर्ग से आने और पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने जैसे कदम के बाद भाजपा अपने व्यापक सामाजिक आधार का दावा कर रही है. इन परिस्थितियों में आगामी लोकसभा चुनाव के काफी रोचक और हलचल भरा होने की उम्मीद है.
चंदन कुमार, देवघर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




