डायन का अस्तित्व
Updated at : 05 Dec 2018 12:18 AM (IST)
विज्ञापन

आये दिन ‘डायन’ की खबरें अखबारों की सुर्खियों में होती हैं. डायन की अवधारणा मानव सभ्यता के आदि युग का हिस्सा है. उस वक्त जब मनोरंजन के साधनों की कमी थी, तब ‘डायन’ कहानियों के केंद्र में थी. आश्चर्य यह कि तब से अब तक न ‘डायन’ बदली, न ही डायन होने का पुख्ता सबूत […]
विज्ञापन
आये दिन ‘डायन’ की खबरें अखबारों की सुर्खियों में होती हैं. डायन की अवधारणा मानव सभ्यता के आदि युग का हिस्सा है. उस वक्त जब मनोरंजन के साधनों की कमी थी, तब ‘डायन’ कहानियों के केंद्र में थी.
आश्चर्य यह कि तब से अब तक न ‘डायन’ बदली, न ही डायन होने का पुख्ता सबूत मिला. आखिर डायन के शक में किसी महिला पर होते अत्याचार पर यह समाज खामोश क्यों रहता है? छह-आठ दशक पहले जन्मे बुजुर्गों के पास भी शायद इसका जवाब न मिल पाये. फिर आज की युवा पीढ़ी तो इस प्रथा से बिल्कुल अनजान है.
ऐसी हत्याओं के पीछे एक अंधविश्वास का भय ही तो है, जो किसी भी अफवाह को हकीकत बना देता है. डायन का अस्तित्व हो न हो, मगर हमारा दिमागी दिवालियापन और अजीबोगरीब सोच का अस्तित्व अब भी बरकरार है. मंगल ग्रह पर पैर जमाने के ख्वाब देखता इंसान डायन के नाम पर महिलाओं की हत्या करे, तो यह निश्चित तौर पर इंसानियत को शर्मसार करता है.
एमके मिश्रा, रातू, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




