फीफा वर्ल्ड कप: ब्राजील टीम में जगह मिलते ही भावुक हुए नेमार, वायरल हुआ रिएक्शन; VIDEO
नेमार जूनियर की आंखों में आंसू (फोटो-सोशल मीडिया)
करीब ढाई साल बाद ब्राजील की राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले नेमार जूनियर का भावुक रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड में नाम आते ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.
FIFA World Cup 2026 के लिए ब्राजील की टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस स्क्वाड में स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर की करीब ढाई साल बाद वापसी हुई है. लंबे समय बाद राष्ट्रीय टीम में जगह मिलने पर नेमार भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी नेमार अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेलते नजर आएंगे. पिछले कुछ समय से उनकी फिटनेस और चोट को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे, जिसके चलते टीम में उनकी जगह को लेकर भी चर्चा तेज थी. हालांकि, जैसे ही स्क्वाड में उनका नाम घोषित हुआ, यह पल नेमार के लिए बेहद खास बन गया. लंबे संघर्ष और चोटों से जूझने के बाद टीम में वापसी ने उन्हें भावुक कर दिया. नेमार के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और उनकी आंखें नम हो गईं.
नेमार हाल के दिनों में ब्राजील के फ्रेंडली मुकाबलों का हिस्सा नहीं रहे थे. उनकी फिटनेस और चोट से जुड़ी समस्याएं लगातार चर्चा में थीं. कई स्थानीय विश्लेषकों और पूर्व फुटबॉलरों ने कुछ दिन पहले तक उनके वर्ल्ड कप टीम में चयन को मुश्किल माना था. हालांकि, ब्राजील टीम की घोषणा के साथ ही सभी अटकलों पर विराम लग गया और नेमार को अंतिम स्क्वाड में जगह मिल गई. उनके चयन के बाद प्रशंसकों ने भी राहत की सांस ली.
पार्टनर के साथ मनाया खास पल
टीम की घोषणा के दौरान नेमार अपनी पार्टनर ब्रूना बियांकार्डी के साथ मौजूद थे. उनके दोस्त और करीबी लोग भी वहां मौजूद थे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि जैसे ही स्क्वाड में नेमार का नाम लिया गया, वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े.
वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जताई, जबकि ब्रूना बियांकार्डी ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी. वीडियो में कई लोग नेमार को गले लगाते और इस खास पल का जश्न मनाते नजर आए. बाद में नेमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “मेरी जिंदगी के सबसे खुशी और रोमांचक दिनों में से एक का नजरिया मेरे यूट्यूब चैनल पर है. धन्यवाद, ब्राजील.”
मृणाल कुमार पांडेय
यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल की टीम का ऐलान, रोनाल्डो को कमान; छठी बार खेलेंगे विश्व कप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










