Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast/ File Photo
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है. झारखंड में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast : दिल्ली में सोमवार शाम आसमान में बादल छाये जिसके बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. मंगलवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. 28 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

बंगाल में 28 जून तक भारी बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी से पैदा होने वाली नमी की वजह से पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दक्षिण पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों, खासकर तटीय एवं आसपास के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं.
राजस्थान के कई हिस्सों में होगी बारिश
राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई जिसने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी. मौसम विभाग ने बताया कि उदयपुर, कोटा, जोधपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में प्री मानसून की बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गुरुवार से गरज के साथ बारिश में वृद्धि हो सकती है. गुरुवार और शुक्रवार को कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है.
Read Also : Bihar Weather: मानसून को सक्रिय होने में लगेंगे और दो चार दिन, बारिश के बाद पटना में बढ़ी उमस
झारखंड में होगी भारी बारिश
26 जून को झारखंड के उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों में भारी बारिश की संभावना है. राजधानी रांची में 25 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे. यहां हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री , जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 27 और 28 जून को भी झारखंड में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ वज्रपात एवं बारिश के आसार हैं.
बिहार का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों में पूरे बिहार में मानसून के सक्रिय हो सकता है. 25 से लेकर 28 जून तक सूबे के 12 जिलों में भारी बारिश को लेकर विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में बारिश के आसार
स्काइमेट वेदर के अनुसार, मंगलवार को केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा के साथ-साथ गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. ओडिशा, मराठवाड़ा के अलावा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणपूर्व और पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और विदर्भ में हल्की बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










