तमिलनाडु में किसानों ने टीवीके सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- मांगें पूरी नहीं हुई तो 30 जून को करेंगे भूख हड़ताल

Edited by Satyendra Giri
Updated:
विज्ञापन

किसान नेता पीआर पांडियन( स्रोत-पीटीआई न्यूज एजेंसी)

CM Vijay:तमिलनाडु में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सीएम सी जोसेफ विजय के खिलाफ 30 जून को प्रदर्शन करने ऐलान कर दिया है. किसान संगठनों कहना है कि सरकार अपने घोषणा पत्र किए गए फसल कर्ज माफी के वादे से पीछे हट रही है.

विज्ञापन

cm c joseph: तमिलनाडु में किसानों विजय सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है.पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक,किसान नेता पीआर पांडियन ने कहा सरकार ने अगर हमारी मांगें पूरी नहीं की गई तो हम 30 जून को भूख हड़ताल की जाएगी.

30 जून किसान भूख हड़ताल कर करेंगे आंदोलन


किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से चुनावी घोषणा पत्र में गए फसल कर्ज माफ के वादे को पूरा करने की मांग करने की. किसान संगठनों ने कहा कि अगर सरकार हमारी मा‍ंगे‍ं पूरी नही गई तो 30 जून को पूरे तमिलनाडु में भूख हड़ताल कर प्रदर्शन किया जाएगा.

टीवीके ने चुनावी घोषणापत्र किसानों की फसल ऋण माफ करने का किया था वादा


टीवीके के संस्थापक जोसेफ विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से अनेक वादे किए थे. इन्ही वादों में से एक किसानों फसल ऋण माफी (crop loan waiver) का वादा भी है. किसान नेता पीआर पांडियन ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सीएम सी जोसेफ विजय ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि सरकार बनते ही सबसे पहला काम किसानों के कर्ज माफ का किया जाएगा.

5 एकड़ से कम का पूरा और 5 एकड़ से अधिक जमीन वाले किसान का 50 प्रतिशत कर्ज माफी किया था वादा

टीवीके ने अपने घोषणा पत्र में 5 एकड़ से कम वाले किसानों का पूरा और 5 एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों का 50% ऋण माफ करने का वादा किया था. लेकिन अभी हाल ही में सरकारी घोषणा पत्र में सरकार ने संशोधन किया है जिसमें 75,000 रुपये तक का ऋण लेने वाले छोटे और सीमांत किसानों का पूरा कर्जा माफ किया गया है,किसान संगठनों का कहना है कि सरकार अपने वादे से पीछे हट रही है और वे बिना किसी सीमा के सभी कृषि ऋणों की पूर्ण माफी की मांग पर अड़े हुए हैं.

विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola