Weather Forecast: दिल्ली-झारखंड में बदलेगा मौसम, मार्च महीने में होगी भारी बारिश, इन राज्यों में भी दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. कई राज्यों में बारिश हो रही है तो कहीं-कहीं बर्फबारी शुरू हो गई है.

विज्ञापन

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. कई राज्यों में बारिश हो रही है तो कहीं-कहीं बर्फबारी शुरू हो गई है. देश का राजधानी दिल्ली में भी मौसम में बदलाव दिख रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में आज यानी मंगलवार को बारिश हुई. स्काईमेट वेदर के मुताबिक बुधवार को आसमान साफ हो सकता है. बता दें, दिल्ली एनसीआर में नवंबर और दिसंबर महीने में कम बारिश हुई थी.  जनवरी में भी ठंड के दिनों में होने वाली बारिश औसत से कम रही. हालांकि फरवरी महीने में 33.2 मिमी बारिश हुई है, जो मासिक औसत 21.5 मिमी से अधिक है.

Weather Forecast: मार्च के महीने में दिल्ली में हो सकती है बारिश

स्काई मेट वेदर के मुताबिक दिल्ली सहित एनसीआर रीजन में 1 और 2 मार्च के बीच बारिश होने के आसार हैं. दरअसल 29 फरवरी से 3 मार्च तक पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने वाले एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली के मौसम में बदलाव दिख सकता है. इसके कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तूफान की दस्तक हो सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी कई जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.

Weather Forecast: कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी

जम्मू कश्मीर में भी मौसम के तेवर तल्ख हो गये हैं. गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट और सोनमर्ग और पहलगाम के पर्यटक रिसॉर्ट और कोकेरनाग सहित कश्मीर के मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है. वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक एक अन्य सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में 29 फरवरी की रात या एक मार्च की सुबह से तीन मार्च की दोपहर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग में ऊंचाई वाली जगहों पर जाने को लेकर अलर्ट भी जारी किया है.

Weather Forecast: झारखंड में मार्च के पहले सप्ताह में हो सकती है बारिश

दिल्ली के साथ-साथ झारखंड में भी मंगलवार को बारिश हुआ. झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई. वहीं झारखंड मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम की तल्खी अभी बरकरार रहेगी. विभाग ने कहा है कि झारखंड में मार्च की दूसरी, तीसरी और चौथी तारीख को बारिश हो सकती है.

Weather Forecast: यूपी में भी बदला मौसम का मिजाज

यूपी में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में यहां सर्दी का मौसम बना हुआ है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का पूरा असर यूपी में भी दिखाई दे रहा है. कई इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में बारिश हो सकती है. विभाग ने कहा है कि मार्च महीने की शुरुआत यानी 1 से लेकर 3 मार्च तक राजधानी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आगरा, वाराणसी समेत कई और जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. 

Also Read: Lok Sabha Election 2024: लेफ्ट चाहती है वायनाड से बाहर हो जाएं कांग्रेस के युवराज, पीएम मोदी का I.N.D.I.A Alliance पर बड़ा हमला

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola