Viral Video: बालों का झक्कास कट, ठसकदार दाढ़ी, फर्जी इंस्पेक्टर यूं दबोचा गया
फर्जी इंस्पेक्टर को पकड़कर ले जाती असली पुलिस (Photo: X)
Viral Video : यूपी के मिर्जापुर में बुधवार (17 जून) को कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस की वर्दी पहने एक संदिग्ध युवक घूमता मिला. उसकी हरकतें और व्यवहार देखकर लोगों को शक हुआ. इसके बाद लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की. जानें पुलिस की ओर से शख्स को लेकर क्या बताया गया.
Viral Video : पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी है और कंधे पर एक स्टार भी लगा है. इससे वह खुद को पुलिस अफसर बताने की कोशिश कर रहा था. लेकिन उसकी बातों और हावभाव से लोगों को शक हो गया. पूछताछ करने पर वह अपनी पहचान और तैनाती के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई.
मामले को लेकर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुलासा किया. एक्स पर पुलिस ने लिखा कि कलक्ट्रेट में घूम रहा ‘फर्जी इंस्पेक्टर’ स्टाइल में ही फंस गया! बालों का झक्कास कट, ठसकदार दाढ़ी, कंधे पर सिंगल स्टार और ढीली-ढाली वर्दी देख पब्लिक को ही शक हो गया. बस फिर क्या था, लोगों ने ऑन द स्पॉट पकड़कर उसका ‘फैक्ट चेक’ कर डाला. पुलिस की वर्दी पहन रौब झाड़ने का शौक पड़ा महंगा…अब असली खाकी पूछताछ कर रही है. आप भी देखें वीडियो.
मिर्जापुर: कलक्ट्रेट में घूम रहा 'फर्जी इंस्पेक्टर' स्टाइल में ही फंस गया!
— UP POLICE NEWS (@UPPOLICE_NEWS5) June 18, 2026
बालों का झक्कास कट, ठसकदार दाढ़ी, कंधे पर सिंगल स्टार और ढीली-ढाली वर्दी देख पब्लिक को ही शक हो गया।
बस फिर क्या था, लोगों ने ऑन द स्पॉट पकड़कर उसका 'फैक्ट चेक' कर डाला।
पुलिस की वर्दी पहन रौब झाड़ने… pic.twitter.com/0dWV9kDLAt
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि असली पुलिसकर्मी कथित नकली पुलिस वाले को पकड़कर ले जा रहे हैं. पुलिस को सौंपने से पहले लोग उससे लगातार सवाल पूछते नजर आते हैं. लोग जानना चाहते हैं कि उसे पुलिस की वर्दी कहां से मिली और उसकी पोस्टिंग कहां है. लेकिन वह इन सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे पाता. बातचीत के दौरान वह खुद को महिला थाने में तैनात बताता है. इस पूरी घटना को कुछ लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
यह भी पढ़ें : Viral Video: ‘किस दो चुम्मा’ विदेशी पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो देख गुस्से में लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










