Viral Video: शाम को IPS था सुबह कैदी, वायरल वीडियो देख हंस देंगे आप भी
लॉकअप में फर्जी आईपीएस अधिकारी (Photo: X)
Viral Video : यूपी की राजधानी लखनऊ में 40 रुपये का बन खाकर पैसे नहीं देने और खुद को नोएडा का आईपीएस अधिकारी बताने वाले मिथिलेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शुक्ला का वीडियो सामने आया है जिसे पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. देखें वीडियो.
Viral Video : पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में नजर आ रहा है कि आरोपी असली पुलिसकर्मियों पर भी रौब झाड़ने लगा और उन्हें सैल्यूट करने व सस्पेंड कराने की धमकी देने लगा. लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उसकी सारी हेकड़ी निकल गई. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 40 रुपए के चक्कर में जेल पहुंच गया. शाम को IPS था सुबह कैदी… रात को पुलिस से कह था सैल्यूट क्यों नहीं किया? सुबह कह रहा था साहब गलती हो गई माफ कर दो.
आगे पुलिस ने लिखा कि लखनऊ में 40 रुपये का बन खाकर पैसे न देने और खुद को नोएडा का IPS बताने वाले शातिर मिथिलेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी असली पुलिसकर्मियों पर ही सैल्यूट करने का दबाव बनाने और सस्पेंड करने की धमकी देने लगा. सख्ती बरतने पर उसकी फर्जी हेकड़ी धरी रह गई और पहुंच गया सलाखों के पीछे. देखें वीडियो.
40 रुपए के चक्कर में पहुँचा जेल..
— UP POLICE NEWS (@UPPOLICE_NEWS5) June 16, 2026
शाम को IPS था सुबह कैदी…
रात को पुलिस से कह था सैल्यूट क्यों नहीं किया
सुबह कह रहा था साहब गलती हो गई माफ़ करदो…
लखनऊ में ₹40 का बन खाकर पैसे न देने और खुद को नोएडा का IPS बताने वाले शातिर मिथिलेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.… https://t.co/hnuHeRCuf0 pic.twitter.com/ZNAvMtYTVY
क्या है पूरा मामला? जानें
सोमवार (15 जून) शाम लखनऊ के महानगर स्थित गोल मार्केट चौराहे पर पुलिस की चेकिंग चल रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर दुकानदारों से बहस कर रहा है और उन पर रौब झाड़ रहा है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक पुलिसकर्मियों पर ही भड़क गया. वह खुद को बड़े पद का अधिकारी बताते हुए पुलिसवालों से सैल्यूट करने की मांग करने लगा. शुरुआत में पुलिसकर्मी थोड़े असमंजस में पड़ गए, लेकिन उसकी बातों और हावभाव से उन्हें शक होने लगा. इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसकी पोल खुल गई और पूरा मामला सामने आ गया.
यह भी पढ़ें : Viral Video: ‘किस दो चुम्मा’ विदेशी पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो देख गुस्से में लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










