विजया राहतकर ने कहा- जिम्मेदार पत्रकारिता केवल खबरों के प्रस्तुतीकरण तक सीमित नहीं होनी चाहिए
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Mar 2026 10:08 PM
विजया राहतकर, फोटो प्रभात खबर
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया राहतकर ने कहा- जिम्मेदार पत्रकारिता केवल खबरों के प्रस्तुतीकरण तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जागरूकता बढ़ाने, गरिमा की रक्षा करने और जेंडर न्याय को प्रोत्साहित करने का माध्यम बननी चाहिए.
लता रानी की रिपोर्ट
नयी दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में एनसीडब्ल्यू की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन मीडिया मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. शनिवार को समापन समारोह में विजया राहतकर ने समाज में महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को बढ़ावा देने में मीडिया की भूमिका पर जोर दिया. एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने कहा- जेंडर-संवेदनशील रिपोर्टिंग गरिमा, सत्य और न्याय के प्रति एक प्रतिबद्धता है, जहां महिलाओं की आवाज को सम्मान दिया जाता है, न कि उसे सनसनीखेज बनाया जाता है.
20 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के पत्रकारों ने लिया हिस्सा
दो दिनों तक चले इस सम्मेलन में देशभर के प्रिंट और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया, जिसमें 20 से अधिक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व रहा. सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जिम्मेदार, नैतिक और जेंडर-संवेदनशील रिपोर्टिंग को बढ़ावा देना था.
दो महत्वपूर्ण प्रकाशनों का विमोचन
उद्घाटन सत्र के दौरान दो महत्वपूर्ण प्रकाशनों- ट्रूकॉलर द्वारा ट्रू साइबर सखी और राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा रिपोर्टिंग विद डिग्निटी का विमोचन किया गया. ये दोनों प्रकाशन मीडिया पेशेवरों को नैतिक रिपोर्टिंग और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किये
सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किये, चुनौतियों पर चर्चा की और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग के बेहतर तरीकों पर विचार-विमर्श किया. इसके अलावा, माननीय अध्यक्ष विजया राहतकर द्वारा एक विशेष इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ खुलकर संवाद किया और पत्रकारों को समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनने तथा महिलाओं के सशक्तीकरण की मजबूत आवाज बनने के लिए प्रेरित किया.
सम्मेलन के महत्वपूर्ण सत्र
- मीडिया कानून और नैतिक ढांचा – इसे सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता एवं एनसीडब्ल्यू समिति की सदस्य डॉ पिंकी आनंद ने संबोधित किया.
- महिलाओं से संबंधित कानून – इसमें एनसीडब्ल्यू के विधि अधिकारी मनमोहन वर्मा ने कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी.
- मीडिया इन ट्रांजिशन, वूमेन इन ट्रांसफॉर्मेशन : पोर्ट्रेयिंग विद डिग्निटी, डेप्थ एंड डाइवर्सिटी – इसे भारतीय जनसंचार संस्थान की कुलपति डॉ प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने संबोधित किया.
- भाषा, प्रस्तुतीकरण और रिपोर्टिंग प्रैक्टिस : इसे प्रसार भारती की प्रसारक स्वाति गुप्ता ने संचालित किया, जिसमें भाषा की भूमिका और जिम्मेदार कहानी कहने पर जोर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










