Today News Wrap: गृह मंत्री अमित शाह आज अयोध्या राम मंदिर में करेंगे रामलला के दर्शन, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Feb 2024 7:05 AM
Today News Wrap
Today News Wrap- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के धनबाद में आज है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर हैं जहां वे कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. यहां पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
4 फरवरी 2024 की बड़ी खबरें
-
पीएम नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर हैं. यहां वे राज्य के लिए 11 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. आपको बता दें कि मां कामाख्या मंदिर कॉरिडोर देश का तीसरा सबसे बड़ा कॉरिडोर के रूप में विकसित होने वाला है.
-
गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ आज अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंचेंगे.
-
यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाकों में अमेरिका और ब्रिटेन ने एयर स्ट्राइक की है.
-
राहुल गांधी रविवार को झारखंड के धनबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा करेंगे. श्रमिक चौक रांगाटांड़ से बिरसा चौक बैंकमोड़ तक पदयात्रा का कार्यक्रम है. आधा घंटा से अधिक देर तक उनका रोड शो होगा.
-
झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी एकता महारैली आज
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि हेमंत ने जो दीया जलाया है, उसे बुझने नहीं देंगे. विकास के जो कार्य उन्होंने शुरू किये हैं, बस उसी को आगे बढ़ाना है. झारखंड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है. सामाजिक व्यवस्था को बनाये रखना है. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद चंपाई सोरेन ने प्रभात खबर से बात की. बचपन से लेकर झारखंड आंदोलन तक का जिक्र किया. झारखंडी सोच की बात कही. उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि कुछ नया करने की जरूरत नहीं है. सारा खाका तैयार है. पढ़िये सीएम आवास में चंपाई सोरेन से हुई बातचीत के मुख्य अंश. विस्तृत खबर
भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य सह देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का धनबाद से गहरा लगाव था. धनबाद में उनकी कई सभाएं हुई थी. श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या की मुक्ति के लिए वर्ष 1990 में सोमनाथ से शुरू रथयात्रा का दूसरा चरण धनबाद से ही शुरू हुआ था. उस वक्त अविभाजित बिहार का हिस्सा रहे धनबाद में ही 20 अक्तूबर 1990 को श्री आडवाणी को गिरफ्तार करने की योजना बनी थी. बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने धनबाद में ही भाजपा नेता को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था. विस्तृत खबर
बिहार में तबादलों का दौर लगातार जारी है. बीते कुछ दिनों में आईएएस, आईपीएस सहित कई अधिकारियों और पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. इसी कड़ी में राज्य भर से 11 बीडीओ का तबादला कर दिया गया है. वहीं, 11 सहायक परियोजना पदाधिकारियों प्रखंडों में बीडीओ के पद पर तबादला किया गया है. साथ ही 130 को परीक्ष्यमान बीडीओ के रूप में प्रखंडों में भेजा गया है. ग्रामीण विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. विस्तृत खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम की दो दिवसीय यात्रा पर गुवाहाटी पहुंचे. असम पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया. उनके आगमन पर एक लाख दीप प्रज्वलित किए गए. पीएम मोदी इस दौरे में करीब 11600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. जिसमें सबसे खास होगा कामाख्या मंदिर गलियारा. पीएम मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे. विस्तृत खबर
World Cancer Day 2024: हर साल 4 फरवरी के दिन को वर्ल्ड कैंसर डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को कैंसर के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने और कैंसर की देखभाल, पहचान, रोकथाम और इलाज में सुधार के लिए कार्यों को मजबूत करने के लिए डेडिकेट किया गया है. विस्तृत खबर
Aaj Ka Rashifal: आज तारीख है 04 फरवरी 2024 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं
आम आदमी पार्टी के संयोजन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कोर्ट पहुंच गई है. प्रवर्तन निदेशालय ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जाकर आबकारी नीति मामले में एजेंसी द्वारा जारी समन का पालन नहीं करने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. विस्तृत खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










