Today News Wrap: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का होगा पोस्टमॉर्टम, आज बैंक रहेंगे बंद, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Mar 2024 8:51 AM

विज्ञापन

Today News Wrap morning

Today News Wrap: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई. बांदा जेल में उसकी तबीयत बिगड़ी थी. पूर्व बीजेपी सांसद रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गये हैं. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

विज्ञापन

29 मार्च की बड़ी खबर

  • बेंगलुरु के एम चिन्नास्नामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच IPL 2024 का 10वां मैच आज खेला जाएगा.
  • माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई. आज पोस्टमॉर्टम होगा.
  • आज गुड फ्राइडे है जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे.
  • गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ यूपी के सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई होगी. मामला मानहानि केस से जुड़ा है. उनपर 2017 में छत्तीसगढ़ की एक सभा में महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है.
  • यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा की भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात होगी.

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत

यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत अचानक गुरुवार को फिर बिगड़ गई. उन्हें गंभीर हालत में जेल से बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी ने क्या कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के बैंक खातों को जब्त करने पर अमेरिका ने टिप्पणी की है जिसपर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

सीता सोरेन ने झामुमो पर साधा निशाना

सीता सोरेन ने खुलकर झामुमो का विरोध किया और पार्टी छोड़ने की वजह भी मीडिया के समक्ष बताई. सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाल परिवार से जुड़कर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल

बीजेपी के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं. इसके साथ ही यह तय हो गया कि सुबोधकांत सहाय की जगह लोकसभा चुनाव 2024 में रांची संसदीय सीट से चौधरी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

आखिरी दिन कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया

बिहार में नामांकन के आखिरी दिन कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा. नामांकन करने वाले प्रमुख नाम में एनडीए से भाजपा के उम्मीदवार विवेक ठाकुर हैं. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

KK Pathak के समर्थन में आये शिक्षा मंत्री

होली के दिन शिक्षकों की छुट्टी रद्द होने पर बिहार की राजनीति गर्म है. जेडीयू कोटे से शिक्षा मंत्री बने पूर्व आईपीएस सुनील कुमार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के समर्थन में उतर गए हैं. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

IPL 2024: राजस्थान रायल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान रायल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

अरविंद केजरीवाल की कस्टडी एक अप्रैल तक बढ़ी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने राहत नहीं दिया है और 1 अप्रैल तक के लिए हिरासत की अवधि बढ़ा दी. ईडी ने 7 दिनों की रिमांड की मांग की थी. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola