Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, कांग्रेस के इस बागी नेता का नाम भी शामिल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 May 2024 6:32 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. लिस्ट में सबसे ऊपर पीएम मोदी का नाम है. वहीं कांग्रेस के बागी नेता अरविंदर सिंह सवली का नाम भी लिस्ट में शामिल है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है. कल यानी मंगलवार को तीसरे चरण का चुनाव है. अभी पांच चरणों का चुनाव बाकी है. राजनीतिक दल ज्यादा से ज्यादा लोगों को रिझाने के लिए जोर शोर से प्रचार में पसीना बहा रहे हैं.  इसी कड़ी में बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की नई सूची जारी की है. दरअसल दिल्ली की साल लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी ने लिस्ट जारी की है. स्टार प्रचारकों में सबसे पहला नाम पीएम मोदी का है. बीजेपी ने अपनी लिस्ट में बीते दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेता अरविंदर सिंह लवली को भी रखा है. इसके अलावा लिस्ट में जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और स्मृति ईरानी का भी नाम शामिल है.

लिस्ट में पीएम मोदी का नाम सबसे ऊपर

दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी के  स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहला नाम पीएम मोदी का है. इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम है. फिर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम को शामिल किया गया है. इसके अलावा लिस्ट में पीयूष गोयल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरदीप सिंह पूरी, स्मृति ईरानी, अर्जुन राम मेघवाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा के नाम को लिस्ट में रखा गया है.

लिस्ट में अरविंदर सिंह लवली का भी नाम शामिल

बीजेपी की लिस्ट में इन सबके अलावा देवेंद्र फडणवीस, प्रेम चंद बैरवा, दीया कुमारी, सम्राट चौधरी, अरुण सिंह, तरुण चुघ, दुष्यंत कुमार गौतम, ओम प्रकाश धनकर, अलका गुर्जर, मनजिंदर सिंह सिरसा, अनिल बलूनी, वीरेंद्र सचदेवा, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, के. अन्नामलाई, मुख्तार अब्बास नकवी, डॉ. हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी, विजय गोयल, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, गौतम गंभीर, विजेंदर गुप्ता, सतीश उपाध्याय का नाम शामिल किया गया है. इसके अलावा बीजेपी ने अपनी लिस्ट में पूर्व कांग्रेसी नेता अरविंदर सिंह लवली का भी नाम शामिल किया है. बता दें, लवली दो दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उन्हें भी शामिल किया है.

Also Read: Lok Sabha Election 2024: गांधीनगर सीट से बीजेपी को रिकॉर्ड जीत की उम्मीद, जानिए इस सीट पर कितनी मजबूत है कांग्रेस

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola