'जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी' के शिष्टमंडल ने अमित शाह से की मुलाकात, कश्मीर के कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Author Sameer Oraon|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

नवगठित 'जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी' के एक शिष्टमंडल ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

विज्ञापन

नवगठित ‘जेके अपनी पार्टी’ यानी जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के एक शिष्टमंडल ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर की जनसांख्यिकी में बदलाव के डर को दूर करते हुए उसे जल्द ही राज्य का दर्जा वापस करने का आश्वासन दिया.

पार्टी प्रमुख अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व में शिष्टमंडल और गृह मंत्री के बीच लगभग दो घंटे तक बैठक चली. इसके बाद बुखारी ने कहा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें जम्मू-कश्मीर की जनसांख्यिकी में संभावित बदलाव को लेकर लोगों के बीच डर, राज्य का दर्जा जल्द बहाल करने और हिरासत में रखे गए नेताओं की रिहाई का मुद्दा शामिल है.

बुखारी ने कहा, ”गृहमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनसांख्यिकी में बदलाव का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता.” उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने यह भी दोहराया कि सरकार जम्मू – कश्मीर को राज्य का दर्जा लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही परिसीमन की प्रक्रिया जल्द से जल्द वैज्ञानिक तरीके से पूरी की जाएगी.

बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. बुखारी ने कहा कि बैठक के दौरान गृह मंत्री ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि लोगों के अधिवास अधिकारों की रक्षा की जाएगी.

इसके अलावा बुखारी ने जम्मू-कश्मीर बैंक की स्वायत्तता, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं की आयु में छूट, बागवानी और कृषि और पर्यटन क्षेत्रों में राहत समेत विभिन्न मुद्दों को उठाया. बता दें कि इससे पहले शिष्टमंडल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola