ePaper

मजीठिया के खिलाफ बड़ा उम्मीदवार खडा करेगी आप

Updated at : 07 Dec 2016 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
मजीठिया के खिलाफ बड़ा उम्मीदवार खडा करेगी आप

चंडीगढ : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ सांसद भगवंत सिंह मान को उतारने के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने आज कहा कि राज्य राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ वह किसी प्रमुख व्यक्ति को उतारेगी. आप के संगठन निर्माण प्रमुख दुर्गेश पाठक ने […]

विज्ञापन

चंडीगढ : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ सांसद भगवंत सिंह मान को उतारने के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने आज कहा कि राज्य राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ वह किसी प्रमुख व्यक्ति को उतारेगी.

आप के संगठन निर्माण प्रमुख दुर्गेश पाठक ने यहां कहा, ‘‘पार्टी पंजाब के अपने नेताओं में से किसी प्रमुख व्यक्ति को नामित करेगी.’ पाठक ने इस बाबत कोई अतिरिक्त जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल मजीठिया के विधानसभा क्षेत्र में 14 दिसंबर को एक रैली में इसकी घोषणा करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी पहले ही भगवंत मान को जलालाबाद सीट से सुखबीर के खिलाफ खडा कर चुकी है और उसी तरह आप से कोई प्रमुख व्यक्ति उनके संबंधी मजीठिया के खिलाफ चुनाव लड़ेगा.’ पिछले महीने केजरीवाल ने घोषणा की थी कि वह ‘‘राज्य में करोड़ों रुपये के ड्रग रैकेट में भूमिका के लिए मजीठिया को कॉलर पकड़ कर जेल में घसीटेंगे.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola