Rain Alert: 29 मई से 3 जून तक आंधी-बारिश, 90 kmph की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 May 2026 6:45 PM

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम, फोटो- पीटीआई

Rain Alert: Rain Alert: देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर, दक्षिण, पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाएं, भारी बारिश, ओलावृष्टि जारी रह सकती है.

विज्ञापन

Rain Alert: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 29 और 30 मई के दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 29 मई को 70 से 80 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 मई को हवाओं की गति 80 से 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार आंधी बारिश के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 1 से 3 जून के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 31 मई से 3 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वी भारत में आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 29 मई से 3 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 29 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी मौसम खराब रह सकता है. बिहार में 29 मई को 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जबकि 30 मई को 50 से 60 किमी प्रति घंटा की हवाएं चलने का अनुमान है. राज्य के कुछ इलाकों में 29 मई को ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है. ओडिशा में 29 से 31 मई के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिम बंगाल में भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है.

मध्य भारत में बारिश और ओलावृष्टि का असर

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 29 मई से 1 जून तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 29 और 30 मई को मध्य प्रदेश और 28 मई को छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 31 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

पश्चिमी भारत में मानसून जैसी गतिविधियां

कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात के तटीय इलाकों में आने वाले दिनों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. 31 मई से 2 जून के बीच गुजरात क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

दक्षिण भारत में गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना

29 और 30 मई के दौरान आंतरिक कर्नाटक में, 29 मई से 1 जून तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 31 मई से 1 जून और रायलसीमा में 30 और 31 मई को बारिश हो सकती है. उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में आज यानी 29 मई को तेज हवाएं 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं.
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 29 से 31 मई के दौरान भारी बारिश की संभावना है.

तापमान में बदलाव का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में 30 मई तक तापमान में काफी गिरावट आ सकती है. इसके बाद 31 मई से 3 जून के बीच तापमान फिर बढ़ सकता है. पूर्वी भारत में 31 मई तक तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम हो सकता है, जबकि दक्षिण भारत और मध्य भारत में भी जून की शुरुआत तक तापमान में गिरावट का अनुमान है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola