आप विधायक बाल्यान हमले के आरोप में गिरफ्तार, जमानत मिली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2016 8:07 AM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने आज हमला करने के आरोप में आप विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार कर लिया और इस प्रकार इस पार्टी के गिरफ्तार विधायकों को संख्या 13 हो गई. पार्टी ने इस कार्रवाई पर कडी प्रतिक्रिया दी है. उत्तम नगर से आप विधायक बाल्यान को हालांकि देर रात जमानत मिल गई. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने आज हमला करने के आरोप में आप विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार कर लिया और इस प्रकार इस पार्टी के गिरफ्तार विधायकों को संख्या 13 हो गई. पार्टी ने इस कार्रवाई पर कडी प्रतिक्रिया दी है.
उत्तम नगर से आप विधायक बाल्यान को हालांकि देर रात जमानत मिल गई. बाल्यान को ऐसे दिन गिरफ्तार किया गया जब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और ओखला के विधायक अमानतुल्लाह खान से अलग अलग मामलों में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा द्वारा पूछताछ की गई तथा मटियाला से विधायक गुलाब सिंह के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट के बारे में खबर आई.संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण पश्चिम) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि आप विधायक बाल्यान को आज उत्तम नगर थाने में पिछले सप्ताह दर्ज हमले के मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाल्यान को रात करीब साढे आठ बजे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया और बाद मंे उन्हंे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि बाल्यान के सहयोगी महावीर फौजी को भी गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों में आरोपी को गिरफ्तार करना जरुरी होता है क्योंकि हमें तथ्य पता करने होते हैं. यह जमानती अपराध है और उन्हें देर रात तक जमानत दे दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










