ePaper

केजरीवाल को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए :शीला दीक्षित

Updated at : 04 Sep 2016 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए :शीला दीक्षित

वाराणसी : कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने आज अरविंद केजरीवाल पर उनकी मंत्रिमंडल के पूर्व सहयोगी संदीप कुमार के कथित सेक्स स्कैंडल मामले पर हमला करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने को कहा. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने केजरीवाल पर देश को ‘शर्मसार’ करने का आरोप लगाया, जब एक ‘आपत्तिजनक’ […]

विज्ञापन

वाराणसी : कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने आज अरविंद केजरीवाल पर उनकी मंत्रिमंडल के पूर्व सहयोगी संदीप कुमार के कथित सेक्स स्कैंडल मामले पर हमला करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने को कहा.

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने केजरीवाल पर देश को ‘शर्मसार’ करने का आरोप लगाया, जब एक ‘आपत्तिजनक’ सीडी सामने आई, जिसमें कुमार को एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाया गया है. वह कांग्रेस के नारे ‘27 साल, यूपी बेहाल’ के नारे के तहत कांग्रेस की प्रचार अभियान टीम के हिस्से के तौर पर शहर में थीं
दीक्षित ने आप नेता आशुतोष के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कुमार का बचाव करते हुए लिखा था, ‘‘महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरु और अटल बिहारी वाजपेयी के भी कथित तौर पर अन्य महिलाओं के साथ संबंध थे, जो उनकी पारस्परिक सहमति के आधार पर था. हालांकि, उनके निजी जीवन में इस तरह के मुद्दों से उनका राजनैतिक जीवन प्रभावित नहीं हुआ।” दीक्षित ने कहा कि यह टिप्पणी ‘हमारे राष्ट्रपिता का अपमान है’ और उन्होंने केंद्र सरकार से आप नेता के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने को कहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola