"आप" विधायक नरेश यादव को जमानत मिली

संगरुर : मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की कथित बेअदबी के मामले में यहां की एक स्थानीय अदालत ने आज आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को जमानत दे दी. मामला 24 जून का है. आप नेता और पार्टी की कानूनी इकाई के प्रमुख हिम्मत सिंह शेरगिल ने आज बताया, ‘‘संगरुर के अतिरिक्त जिला एवं […]
संगरुर : मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की कथित बेअदबी के मामले में यहां की एक स्थानीय अदालत ने आज आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को जमानत दे दी. मामला 24 जून का है. आप नेता और पार्टी की कानूनी इकाई के प्रमुख हिम्मत सिंह शेरगिल ने आज बताया, ‘‘संगरुर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ए एस विर्क ने नरेश यादव को जमानत दे दी है.’ 25 जुलाई को महरौली से विधायक यादव को मलेरकोटला अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद अदालत ने 27 जुलाई को आप विधायक को एक अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




