आप विधायक अमानतुल्ला खान गिरफ्तार, केजरीवाल ने मोदी पर लगाया आरोप
Updated at : 24 Jul 2016 11:08 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को आज दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन पर महिला के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है. अमानतुल्ला के खिलाफ तीन शिकायत की गयी है . उनके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. इस गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को आज दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन पर महिला के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है. अमानतुल्ला के खिलाफ तीन शिकायत की गयी है . उनके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
इस गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे साजिश करार देते हुए केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होने सोशल नेटवर्किंग साइट पर लिखा की ‘प्रधानमंत्री मोदी जी ने आम आदमी पार्टी के एक और विधायक को गिरफ्तार कर लिया है.’
इस गिरफ्तारी के आरोप के साथ- साथ केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दलितों पर हमले के लिए सह देने का भी आरोप लगाया है. केजरीवाल ने ट्वीट किया दलित हमलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार चुप्पी से साबित होता है कि ये हमले बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के सक्रिय सहयोग से हो रहे हैं.’ अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों गुजरात में आकर उन दलित परिवार से भी मुलाकात की थी.करना चाहिए आत्महत्या नही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




