मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल, स्मृति ईरानी की जगह जावड़ेकर संभालेंगे मानव संसाधन विभाग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2016 9:33 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार में इस बार भारी फेरबदल किया गया है. कई मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी दी गयी है वहीं कई को इधर से उधर कर दिया गया है. स्मृति ईरानी से मानव संसाधन विकास मंत्रालय वापस ले लिया गया है और प्रकाश जावड़ेकर को इसकी नयी जिम्‍मेदारी सौंपी गयी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार में इस बार भारी फेरबदल किया गया है. कई मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी दी गयी है वहीं कई को इधर से उधर कर दिया गया है. स्मृति ईरानी से मानव संसाधन विकास मंत्रालय वापस ले लिया गया है और प्रकाश जावड़ेकर को इसकी नयी जिम्‍मेदारी सौंपी गयी है.स्मृति ईरानीको अब टेक्सटाइल मंत्रालय दे दिया गया है. सदानंद गौड़ा को भी कानून मंत्रालय से हटाया गया है.

वेंकैया को कई अहम जिम्मेदारी दी गयी है जिसमें अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय भी शामिल है. रविशंकर प्रसाद अब कानून मंत्रालय संभालेंगे. चौधरी वीरेंद्र सिंह को स्टील मंत्रालय, नरेंद्र सिंह तोमर को ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है.

झारखंड के हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा को सिविल एविएशन मंत्रालय दिया गया है. प्रकाश जावड़ेकर को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया है. जावड़ेकर पहले राज्य मंत्री के पद पर थे उनके काम से खुश होकर उन्हें यह पद दिया गया है.
जानिये किसे मिला कौन सा मंत्रालय

कैबिनेट मंत्री
राजनाथ सिंह – गृह मंत्री
सुषमा स्वराज- विदेश मंत्री
अरुण जेटली – वित्त मंत्री
एम. वेंकैया नायडू – शहरी विकास आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन और सूचना प्रसारण मंत्रालय
नीतिन गडकरी – सड़क परिवहन और राजमार्ग नौवहन
मनोहर प्ररिकर – रक्षा मंत्री
सुरेश प्रभु – रेल मंत्री
डी. वी. सदानंद गौड़ा – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन
उमा भारती- जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण
नजमा. ए. हेपतुल्ला – अल्पसंख्यक मामला
रामविलास पासवान – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण
कलराज मिश्रा – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
मेनका गांधी – महिला एवं बाल विकास
अनंत कुमार- रसायन एवं उर्वरक – संसदीय कार्य
रविशंकर प्रसाद- विधि एवं न्याय – इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
अशोक गजपति राजू पुसापति – नागरिक उड्डयन
अनंत गीते- भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम
हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
नरेंद्र सिंह तोमर- ग्रामीण विकास – पंचायती राज – पेयजल एवं स्वच्छता
चौधरी बीरेंद्र सिंह- इस्पात
जुआल ओरम- जनजातीय मामलों
राधा मोहन सिंह- कृषि एवं किसान कल्याण
थावर चंद गहलोत- सामाजिक न्याय और अधिकारिता
स्मृति जुबिन ईरानी- वस्त्र
डॉ हर्षवर्धन- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी – पृथ्वी विज्ञान
प्रकाश जावड़ेकर- मानव संसाधन विकास

राज्य मंत्री
राव इंद्रजीत सिंह: योजना (स्वतंत्र प्रभार) – शहरी विकास आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन
बंडारू दत्तात्रेय: श्रम एवं रोजगार (स्वतंत्र प्रभार)
राजीव प्रताप रूडी: कौशल विकास और उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार)
विजय गोयल: युवा मामले और खेल (स्वतंत्र प्रभार) – जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण
श्रीपाद येसो नाइक: आयूष (स्वतंत्र प्रभार)
धर्मेंद्र प्रधान: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस (स्वतंत्र प्रभार)
पीयूष गोयल: पावर (स्वतंत्र प्रभार) कोयला (स्वतंत्र प्रभार) नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार) खान (स्वतंत्र प्रभार)
जितेंद्र सिंह: पूर्वोत्तर क्षेत्र (स्वतंत्र प्रभार) प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्मिक, लोक शिकायत और अंतरिक्ष के परमाणु ऊर्जा विभाग के पेंशन विभाग का विकास
निर्मला सीतारमण: कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (स्वतंत्र प्रभार)
महेश शर्मा: संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार)
मनोज सिन्हा: संचार (स्वतंत्र प्रभार) रेल
अनिल माधव दवे: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार)
जनरल विजय कुमार सिंह: विदेश
संतोष कुमार गंगवार: वित्त
फग्गन सिंह कुलस्ते: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
मुख्तार अब्बास नकवी: अल्पसंख्यक मामलों – संसदीय कार्य
एसएस अहलूवालिया: कृषि एवं किसान कल्याण – संसदीय कार्य
रामदास अठावले: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
रामकृपाल यादव: ग्रामीण विकास
हरिभाई चौधरी पार्थीभाई: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
गिरिराज सिंह: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
हंसराज गंगाराम अहीर: गृह मंत्रालय
जी एम सिद्धेश्वर: भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम
रमेश चंदप्पा जिगाजीनागी: पेयजल एवं स्वच्छता
राजेन गोहैन: रेल
पुरुषोत्तम रूपाला: कृषि एवं किसान कल्याण – पंचायती राज
एमजे अकबर: विदेश
उपेंद्र कुशवाहा: मानव संसाधन विकास
राधाकृष्णन पी: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग – शिपिंग
किरण रिजिजू: गृह मंत्रालय
कृष्ण पाल: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
जसवंत सिंह सुमनभाई बाहबोर : जनजातीय मामलों
संजीव कुमार बालियान: जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण
विष्णु देव साई: इस्पात
सुदर्शन भगत: कृषि और किसान कल्याण
वाई एस चौधरी: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी – पृथ्वी विज्ञान
जयंत सिन्हा: नागरिक उड्डयन
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़: सूचना एवं प्रसारण
बाबुल सुप्रियो: शहरी विकास आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन
साध्वी निरंजन ज्योति: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
विजय सांपला: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
अर्जुन राम मेघवाल: वित्त – निगमित मामलों
डॉ महेंद्र नाथ पांडेय: मानव संसाधन विकास
अजय टम्टा: वस्त्र
कृष्णा राज: महिला एवं बाल विकास
मनसुख एल मनदबिया : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी, ​​रसायन एवं उर्वरक
अनुप्रिया पटेल: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
सीआर चौधरी: उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण
पी पी चौधरी: विधि एवं न्याय इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
सुभाष रामाराव भामरे: रक्षा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola