पंजाब में दिख सकता है "आम आदमी पार्टी" का जलवा : सर्वे
Updated at : 01 Apr 2016 7:13 PM (IST)
विज्ञापन

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी का दिल्ली के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल हो सकती है. हफिंगन पोस्ट- सी वोटर सर्वे के अनुसार पंजाब में 117 विधानसभा सीटों में 94 -100 सीटों में जीत हासिल कर सकती है. सर्वे के अनुसार पंजाब में अकाली -दाल और बीजेपी गठबंधन की स्थिति बेहद कमजोर है. […]
विज्ञापन
चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी का दिल्ली के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल हो सकती है. हफिंगन पोस्ट- सी वोटर सर्वे के अनुसार पंजाब में 117 विधानसभा सीटों में 94 -100 सीटों में जीत हासिल कर सकती है.
सर्वे के अनुसार पंजाब में अकाली -दाल और बीजेपी गठबंधन की स्थिति बेहद कमजोर है. अगामी विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन का सूपड़ा साफ हो सकता है. फिलहाल की स्थिति में 6-12 और कांग्रेस को 8-14 सीटें मिल सकती है.सीवोटर फाउंडर के यशवंत देशमुख ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता में जबर्दस्त इजाफा हुआ है.
सर्वे के अनुसार 76 फीसदी लोग राज्य में बदलाव चाहते हैं. हालांकि पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान की लोकप्रियता में काफी गिरावट हुई है. 2015 में हुए सर्वे के अनुसार भारत के भगवंत मान को 26 फीसदी लोग बेहतर सीएम उम्मीदवार के रूप में मानते थे लेकिन हालिया सर्वे के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में पसंद करने वाले लोगों की संख्या घटकर 11 फीसदी हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




