आंध्र प्रदेश में राहुल गांधी ने कहा, दबाव की भाषा समझते हैं प्रधानमंत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2016 11:40 AM
हैदराबाद : आंध्र प्रदेश में कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए आज पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लिया और कहा कि पीएम मोदी सिर्फ दबाव की भाषा समझते हैं, हमें आंध्र को विशेष दर्जा दिलाने के लिए पीएम पर दबाव डालना होगा. राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए […]
हैदराबाद : आंध्र प्रदेश में कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए आज पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लिया और कहा कि पीएम मोदी सिर्फ दबाव की भाषा समझते हैं, हमें आंध्र को विशेष दर्जा दिलाने के लिए पीएम पर दबाव डालना होगा. राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि आप लोग कांग्रेस पार्टी के सच्चे सैनिकों की तरह लड़ रहे हैं, आप अपना खून-पसीना बहा रहे हैं. मैं जनता हूं कि यहां कांग्रेस के लिए काफी चुनौती है लेकिन आप उससे अच्छी तरह निपट रहे हैं जिससे पार्टी खुश है.
राहुल गांधी ने सरकार पर आंध्र प्रदेश की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार दबाव की भाषा समझती है. हम लैंड बिल मामले पर दबाव बनाने में कामयाब हुए और अब आंध्र को विशेष दर्जा दिलाने के मामले में भी दबाव बनाना होगा.
Congress party has been able to put pressure on the land bill-Congress VP Rahul Gandhi pic.twitter.com/71cEZ77buh
— ANI (@ANI) March 16, 2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










