‘‘राहुल फोबिया'''' से ग्रसित हैं मोदी, ‘‘तुच्छ मानसिकता वाली'''' टिप्पणी कर ‘‘लोकतंत्र का मजाक'''' बनाया : कांग्रेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2016 10:37 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘‘राहुल फोबिया” से ग्रसित हैं और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने राजनीतिक भाषण में उन्होंने ‘‘तुच्छ मानसिकता वाली” टिप्पणी कर ‘‘लोकतंत्र का मजाक” बनाया जो पहले कभी नहीं हुआ था. कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण में ‘‘तथ्यों का […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘‘राहुल फोबिया” से ग्रसित हैं और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने राजनीतिक भाषण में उन्होंने ‘‘तुच्छ मानसिकता वाली” टिप्पणी कर ‘‘लोकतंत्र का मजाक” बनाया जो पहले कभी नहीं हुआ था.
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण में ‘‘तथ्यों का अभाव” था और उन्होंने लोगों के उन सवालों को दूर करने का मौका गंवा दिया जो कांग्रेस तथा राहुल गांधी द्वारा उठाए गए थे. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ‘‘राहुल फोबिया” से ग्रस्त हैं. यह एक गंभीर बीमारी है. जहां तक भाजपा और प्रधानमंत्री का सवाल है, इसने महामारी का रुप ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










