PM का काम बहाना बनाने का नहीं, देश चलाने का होता है: राहुल गांधी
Updated at : 05 Feb 2016 3:33 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कई दिनों से कह रही थी कि यह सरकार गरीबों, किसानों और मजदूरों की नहीं है, लेकिन अब उद्योगपति भी शिकायत करने लगे हैं कि मोदी सरकार हमारे लिए कोई काम नहीं कर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कई दिनों से कह रही थी कि यह सरकार गरीबों, किसानों और मजदूरों की नहीं है, लेकिन अब उद्योगपति भी शिकायत करने लगे हैं कि मोदी सरकार हमारे लिए कोई काम नहीं कर रही हैं.
उन्होंने कहा कि पीएम का काम बहाने बनाने का नहीं होता, पीएम का काम देश चलाने का होता है. राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों ने मुझे बताया कि गरीबों के लिए कांग्रेस के द्वारा शुरू की गई नीतियों में बीजेपी किस तरह से बाधा डाल रही है.
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी सरकार को सिर्फ अपने 4-5 पूंजीपति मित्रों के हित में काम करने नहीं देगी. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने तंजानिया मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि तंजानिया की महिला के साथ बदसलूकी की निंदा करता हूं. मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज असम में एक सभा में गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा था कि " एक परिवार है जो निर्णय नहीं करने दे रहा है."
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




