SC ने राहुल गांधी की नागरिकता के मुद्दे पर खारिज की जनहित याचिका

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने कंपनी लॉ अधिकारियों के समक्ष कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा खुद को कथित तौर पर एक ब्रितानी नागरिक घोषित किये जाने के मामले में दायर जनहित याचिका खारिज कर दी है. इस याचिका में अनुरोध किया गया था कि न्यायालय सीबीआई को यह मामला दर्ज करने के निर्देश दे. […]
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने कंपनी लॉ अधिकारियों के समक्ष कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा खुद को कथित तौर पर एक ब्रितानी नागरिक घोषित किये जाने के मामले में दायर जनहित याचिका खारिज कर दी है. इस याचिका में अनुरोध किया गया था कि न्यायालय सीबीआई को यह मामला दर्ज करने के निर्देश दे. प्रमुख न्यायाधीश एच एल दत्तू और न्यायाधीश अमिताव रॉय की पीठ ने जनहित याचिका के साथ लगाये गये ‘दस्तावेज की प्रमाणिकता’ और कागजात प्राप्त किये जाने के तरीके पर सवाल उठाए. पीठ ने इस याचिका को ‘गैर-विचारणीय’ बताकर खारिज कर दिया.
इससे पहले शीर्ष अदालत ने वकील एम एल शर्मा द्वारा दायर याचिका पर त्वरित सुनवाई से इंकार कर दिया था. हाल में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने एक कंपनी बनाने के सिलसिले में खुद को अधिकारियों के समक्ष एक ब्रितानी नागरिक बताया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




