ePaper

बेजान दारुवाला का दावा, PM नरेंद्र मोदी ने मुझसे दिखाया अपना हाथ

Updated at : 01 Nov 2015 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
बेजान दारुवाला का दावा, PM नरेंद्र मोदी ने मुझसे दिखाया अपना हाथ

नयी दिल्‍ली : बिहार विधानसभा चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के रूप देखा जा रहा है. नीतीश और लालू एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला कर रहे हैं तो वहीं इनका अकेले सामना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. इन दिनों मोदी नीतीश कुमार के वीडियो को लेकर […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : बिहार विधानसभा चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के रूप देखा जा रहा है. नीतीश और लालू एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला कर रहे हैं तो वहीं इनका अकेले सामना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं.

इन दिनों मोदी नीतीश कुमार के वीडियो को लेकर उनपर हमला कर रहे हैं, जिसमें नीतीश एक ज्‍योतिष के पास बैठे हैं और ज्‍यातिष नीतीश का माथा चुंम रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद उनपर लगातार हमले हो रहे हैं.

लेकिन इस बार पासा पलटता हुआ नजर आ रहा है. प्रसिद्ध ज्‍योतिष बेजान दारुवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार दारूवाला ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पास आकर अपना हाथ दिखाया है.
इंदौर में संवाददाताओं के सामने दारुवाले ने यह खुलासा किया. संवाददाताओं ने उनसे इसका प्रमाण दिखाने को कहा तो उन्‍होंने मोदी और अपनी एक तसवीर दिखायी. जिसमें मोदी उन्‍हें अपना हाथ दिखा रहे हैं. हालांकि फोटो से यह साफ नहीं हो पा रहा है कि उसे कितने दिनों पहले ली गयी है.
बिहार चुनाव में एक और चरण का मतदान होना है. वैसे में दारूवाले की यह तसवीर और मोदी को लेकर किया गया खुलासा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बड़ी मुसिबत बन सकती है. लालू और नीतीश को मोदी पर हमला करने का एक और मौका मिल गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola