ePaper

राहुल की रैली के लिए किसान की चार एकड़ तैयार फसल बर्बाद

Updated at : 08 Oct 2015 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल की रैली के लिए किसान की चार एकड़ तैयार फसल बर्बाद

बेंगलुरू : कांग्रेस और उसके उपाध्यक्ष खुद को गरीबों का रहनुमा बताते हैं और हमेशा यह दावा करते हैं कि उनसे बेहतर कोई गरीबों का दर्द नहीं समझता है. लेकिन कनार्टक के रैनबेन्नूर में शनिवार को आयोजित राहुल गांधी की एक रैली के लिए जिस तरह एक किसान की लगभग तैयार फसल को काटकर बर्बाद […]

विज्ञापन

बेंगलुरू : कांग्रेस और उसके उपाध्यक्ष खुद को गरीबों का रहनुमा बताते हैं और हमेशा यह दावा करते हैं कि उनसे बेहतर कोई गरीबों का दर्द नहीं समझता है. लेकिन कनार्टक के रैनबेन्नूर में शनिवार को आयोजित राहुल गांधी की एक रैली के लिए जिस तरह एक किसान की लगभग तैयार फसल को काटकर बर्बाद किया गया, उसके बाद ऐसा नहीं लगता है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष का गरीबों के दुख से कोई सरोकार है.

ज्ञात हो कि राहुल गांधी की रैली के लिए एक किसान की चार एकड़ में लगी मक्के की फसल को कटाई से पहले ही काट दिया गया. राहुल गांधी ने इस इलाके का दौरा इसलिए किया था कि वे सूखे की मार झेल रहे किसानों से मिलकर उनका दर्द बांट सकें. ऐसे में एक किसान की तैयार फसल को बर्बाद करना कहां तक उचित है.

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने इस घटना की तीव्र निंदा की है और ट्‌वीट किया है कि एक स्टेज बनाने के लिए किसान की तैयार फसल बर्बाद कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola