पुंछ सीमा पर पहुंचे राहुल गांधी ने उठायी मुआवजे, इंश्योरेंस व बंकर की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2015 11:26 AM
जम्मू : भारत-पाक सीमा पर तनाव और गोलीबारी से प्रभावित परिवारों से मिलने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज कश्मीर पहुंचे हैं. पुंछ के बालाकोटा में पिछले दिनों पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में मारे गये एक सरपंच और अन्य ग्रामीणों के परिवार वालों से मिलकर राहुल ने मदद का आश्वासन दिया.राहुल गांधी ने प्रभावित लोगों […]
जम्मू : भारत-पाक सीमा पर तनाव और गोलीबारी से प्रभावित परिवारों से मिलने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज कश्मीर पहुंचे हैं. पुंछ के बालाकोटा में पिछले दिनों पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में मारे गये एक सरपंच और अन्य ग्रामीणों के परिवार वालों से मिलकर राहुल ने मदद का आश्वासन दिया.राहुल गांधी ने प्रभावित लोगों से मुलाकात के बाद कहा कि मैं यहां के लोगों के दुख को देखने-समझने आया था. उन्होंने कहा कि इन प्रभावित लोगों को मुआवजा मिले. जो लोग आतंकवाद की गोली के शिकार हुए हैं, वे भी शहीद हुए हैं और उन्हें उसी स्तर का मुआवजा मिलना चाहिए. साथ ही इनके लिए इश्योरेंस का प्रबंध किया जाना चाहिए. राहुल गांधी ने स्थानीय ग्रामीणों के लिए बंकर निर्माण की भी मांग उठायी. ताकि गोलीबारी होने पर वे व उनके पशुओं की रक्षा हो सके. उन्होंने कहा कि यही तीन मांगें इनकी हैं और ये आसानी से सरकार पूरी कर सकती है. उन्होंने पत्रकारों के राजनीतिक सवालों को टालते हुए कहा कि मुद्दे को डायवर्ट न करें और मैं आज यहां लोगों का दुख समझने-जानने आया हूं.
गौरतलब है कि 15 अगस्त को पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की वजह से बालाकोटा के छह लोगों की मौत हो गयी थी और दर्जनों लोग घायल हो गये थे. मीर ने कहा कि पुंछ से लौटने के बाद राहुल समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और जम्मू प्रांत के लिए पार्टी के एक पंचायत सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे. राहुल अपनी यात्रा में कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










