राहुल गांधी करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा, करेंगे पूर्व सैनिकों से बात

Updated at : 20 Aug 2015 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा, करेंगे पूर्व सैनिकों से बात

नयी दिल्ली/जम्मू : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस महीने के अंत में दो दिन के जम्मू-कश्मीर यात्रा पर जायेंगे. वे 26 और 27 को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर यहां पहुंचेंगे. पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष पाकिस्तानी गोलीबारी में मारे गए लोगों के निकटतम परिजनों से बातचीत करेंगे. उन्होंने बताया कि राहुल राज्य के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/जम्मू : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस महीने के अंत में दो दिन के जम्मू-कश्मीर यात्रा पर जायेंगे. वे 26 और 27 को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर यहां पहुंचेंगे. पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष पाकिस्तानी गोलीबारी में मारे गए लोगों के निकटतम परिजनों से बातचीत करेंगे. उन्होंने बताया कि राहुल राज्य के तीन क्षेत्रों कश्मीर, जम्मू और लद्दाख का दौरा कर सकते हैं. लद्दाख में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के अलावा वन-रैंक-वन-पेंशन के मामले को लेकर राहुल पूर्व सैनिकों से बातचीत कर सकते हैं.

आपको बता दें कि वन-रैंक-वन-पेंशन को लेकर कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते है. पिछले दिनों राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री के पास बिहार को देने के लिए करोड़ों हैं लेकिन भूतपूर्व सैनिकों को देने के लिए उनके पास कुछ नहीं. पिछले दिनों ही राहुल गांधी जंतर-मंतर पर धरना दे रहे भूतपूर्व सैनिकों से मुलाकात की थी और उसना हाल जाना था हालांकि मीडिया में खबर आयी थी कि वहां धरने पर बैठे सैनिकों ने कांग्रेस उपाध्‍यक्ष का विरोध किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola