बोले राहुल गांधी, OROP लागू करने की तारीख तय करें प्रधानमंत्री मोदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2015 7:51 PM
नयी दिल्ली : वन रैंक वन पेंशन आंदोलन में कूदते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदर्शनकारी पूर्व सैनिकों की मांग को लागू करने की तारीख की घोषणा करने की मांग की जबकि उससे कुछ देर पहले स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पुलिस ने इन पूर्व […]
नयी दिल्ली : वन रैंक वन पेंशन आंदोलन में कूदते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदर्शनकारी पूर्व सैनिकों की मांग को लागू करने की तारीख की घोषणा करने की मांग की जबकि उससे कुछ देर पहले स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पुलिस ने इन पूर्व सैनिकों को जंतर मंतर से हटाने के क्रम में उनसे कथित दुर्व्यवहार किया.
इसी बीच सरकार ने कहा कि ओआरओपी लागू करने में कुछ तकनीकी मुश्किलें हैं लेकिन वह इस मुद्दे पर अपना वादा पूरा करने के लिए कृत संकल्प है. पिछले 62 दिनों से आंदोलन पर बैठे पूर्व सैन्यकर्मियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष उनके साथ हो गए और उन्होंने प्रधानमंत्री से ओआरओपी को लागू करने के लिए एक निश्चित तारीख की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










