मुझे नहीं मिला ईडी का कोई सम्मन: ललित मोदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2015 10:19 PM
नयी दिल्ली: विवादों में घिरे आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने आज कहा कि उन्हें टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के विभिन्न संस्करणों में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में धनशोधन की जांच से जुडा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कोई सम्मन नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि वह भारत नहीं लौट सकते क्योंकि उनकी जान को […]
नयी दिल्ली: विवादों में घिरे आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने आज कहा कि उन्हें टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के विभिन्न संस्करणों में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में धनशोधन की जांच से जुडा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कोई सम्मन नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि वह भारत नहीं लौट सकते क्योंकि उनकी जान को गंभीर खतरा है.मोदी, जिनके खिलाफ ईडी ने इंटरपोल के रेड नोटिसह्ण की मांग की है, ने दावा किया कि जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ कोई आरोप तय नहीं किए और चूंकि वह एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए, इसलिए मुंबई की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










