नकवी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बताया संसद का ''गूंगा गुड्डा''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2015 4:39 PM
नयी दिल्ली : भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है. नकवी ने आज अपने ब्लॉग के माध्यम से राहुल गांधी पर निशाना साधा. नकवी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को संसद का गूंगा गुड्डा कहा. नकवी ने अपने लेख का शीर्षक भी इसी से […]
नयी दिल्ली : भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है. नकवी ने आज अपने ब्लॉग के माध्यम से राहुल गांधी पर निशाना साधा. नकवी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को संसद का गूंगा गुड्डा कहा.
नकवी ने अपने लेख का शीर्षक भी इसी से रखा है. उन्होंने लिखा, ‘तर्कहीन तमाशा’- संसद का ‘गूंगा गुड्डा’ ‘सड़क का सुरमा’ बनने चला. नकवी ने राहुल पर संसद नहीं चलने देने और सरकार की योजनाओं को लेकर सड़क की राजनीति करने पर कहा, संसद का गूंगा गुड्डा, सड़क का सुरमा बनने की कोशिश में घर ( संसद) का न घाट का की स्थिति में आ गया है. नकवी ने कांग्रेस पार्टी को ग्रैंड ओल्ड पार्टी करार दिया है. उन्होंने कहा, यह पहला मौका है, जब एक ग्रैंड ओल्ड पार्टी के ‘ब्रैंड न्यू लीडर’ न सड़क का हकीकत समझ पा रहे हैं और न ही संसद का.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










