राहुल ‘थूको और भागो’ की राजनीति कर रहे हैं : भाजपा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2015 6:17 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भाजपा ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ‘थूको और भागो’ की राजनीति कर रहे हैं और प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए ‘मर्यादा की सभी सीमाओं को लांघ’ गए हैं. सत्तारुढ पार्टी ने मानसून सत्र के पहले सप्ताह में कोई कामकाज नहीं होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. राहुल पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भाजपा ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ‘थूको और भागो’ की राजनीति कर रहे हैं और प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए ‘मर्यादा की सभी सीमाओं को लांघ’ गए हैं. सत्तारुढ पार्टी ने मानसून सत्र के पहले सप्ताह में कोई कामकाज नहीं होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया.

राहुल पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि 56 दिनों की छुट्टी से लौटने के बाद उनके पटकथा लेखकों ने उन्हें ‘विफल’ बना दिया और हर दिन वह मीडिया की सुर्खियों में आने के लिए दो लाइन बोलते हैं लेकिन तथ्यों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं होती है.

उन्होंने कहा, ‘‘ एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता का प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल गैर जिम्मेदाराना और अपरिपक्वता है. उन्होंने सार्वजनिक जीवन की सभी सीमाओं को लांघ दिया है. उनकी नई रणनीति थूको और भागो है. यह काम नहीं करेगी. लोग परिपक्व हो गए हैं.’’ जावडेकर ने कहा, ‘‘ 56 दिनों के टुअर से लौटने के बाद उनके पटकथा लेखकों ने उन्हें विफल बना दिया. वह मीडिया की सुर्खियों में रहने के लिए हर दिन दो लाइन बोलते हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola