राहुल गांधी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के कामराज को याद किया
Updated at : 23 Jul 2015 6:43 PM (IST)
विज्ञापन

तिरूचिरापल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कामराज का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. कामराज की खूबियों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें विश्वास था कि शिक्षा केमाध्यमसे लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला जा सकता है. […]
विज्ञापन
तिरूचिरापल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कामराज का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. कामराज की खूबियों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें विश्वास था कि शिक्षा केमाध्यमसे लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला जा सकता है.
उन्होंने कहा कि कामराज की सबसे बड़ी खासियत थी कि वो सबों की सुनते थे और उनका दृढ़ विश्वास था कि लोगों की बात सुनने से सारी समस्याओं का हल निकाला जा सकता है. लेकिन आज 50 साल बाद आपका नेता किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है. आज आपके नेता इसलिए ऐसा सोचते है क्योंकि उन्हें सत्ता का नशा है . वो ऐसा सोचते है कि उन्हें किसी ओर की आवाज सुनने की जरूरत नहीं हैं. कामराज के समय तामिलनाडु ने अपना स्वर्णिम युग जीया.
राहुल गांधी ने कहा कि तामिलनाडु की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है . आज 90 लाख युवक बेरोजगार है. हर तीन स्नातक में से एक बेरोजगार है.लेकिन उन बेरोजगार युवक का कौन सुनता है. तामिलनाडु की सरकार युवाओं के हताशा और निराशा को समझ नहीं पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




