राहुल नरेंद्र मोदी से पूछा, ना खाउंगा, ना खाने दूंगा वादे का क्‍या हुआ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2015 8:08 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में उनकी कथित नाकामी को लेकर निशाना साधते हुए उन्हें उनकी टिप्पणी ‘ना खाउंगा, ना खाने दूंगा’ याद दिलाई. राहुल ने कहा, ‘मेरा सिर्फ एक सवाल है. प्रधानमंत्री, आप जो कहते हैं उसमें वजन होना चाहिए.’ उन्होंने कहा, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में उनकी कथित नाकामी को लेकर निशाना साधते हुए उन्हें उनकी टिप्पणी ‘ना खाउंगा, ना खाने दूंगा’ याद दिलाई. राहुल ने कहा, ‘मेरा सिर्फ एक सवाल है. प्रधानमंत्री, आप जो कहते हैं उसमें वजन होना चाहिए.’

उन्होंने कहा, ”आपने कहा, ना खाउंगा, ना खाने दूंगा. आप राजस्थान में भ्रष्टाचार क्यों होने दे रहे हैं? आप ललित मोदी को वापस लाने के लिए क्या कर रहे हैं? आप शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कदम क्यों नहीं उठा रहे हैं?” कांग्रेस राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को नहीं हटाने के लिए मोदी की निंदा कर रही है क्योंकि खुलासा हुआ है कि उन्होंने ‘भगोडे’ पूर्व आइपीएल प्रमुख ललित मोदी की मदद की.

पार्टी का यह भी आरोप है कि ‘बडे मोदी’ (प्रधानमंत्री) ‘छोटे मोदी’ (ललित) को बचा रहे हैं. राहुल से जब पूछा गया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा व्यापमं घोटाले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश देने के बीच क्या मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान को इस्तीफा देना चाहिए, तो उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल’.

कांग्रेस ललित मोदी की मदद करने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वसुंधरा, अपने शैक्षणिक जानकारियों के बारे में गलत तथ्य बताने पर मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और नियमों का उल्लंघन करके निविदा आमंत्रित किये बगैर एक ही दिन में 206 करोड रुपये की खरीद को मंजूरी देने के ‘घोटाले’ में कथित रूप से शामिल होने पर महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे का इस्तीफा मांग रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola