बाबा अंबेदकर का जातिवाद को खत्म करने का सपना आज भी अधूरा हैः राहुल गांधी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2015 6:10 PM
महूः कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज जातिवाद पर प्रहार करते हुए कहा कि हमें जातिवाद को जड़ से उखाड कर फेंकना होगा. उन्होंने कहा कि जातिवाद खत्म करने का अंबेडकर का सपना अब भी अधूरा है. डॉ भीम राव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर उनके जन्मस्थान महू में एक सभा को संबोधित करते हुए […]
उन्होंने कहा कि जातिवाद को मिटाने का बाबा अंबेदकर का सपना आज भी अधूरा है. उनके सपनों को पूरा करना हमारी सामूहिक जिम्मेवारी है. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि एक हाथ में सत्ता होने से जातिवाद को बढावा मिलता है. उन्होंने वहां दलित छात्रों के ग्रुप पर बैन लगाने के मामले को भी गलत बताया. उन्होंने यहां के युवाओं से अपील किया कि अब आपलोग जातिवाद के खिलाफ चुप न रहें. वे दीवार अब टूट जानी चाहिए जो हमें अंबेदकर के सपनों से दूर रखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










