किसान रैली से पहले राहुल ने किसानों से मुलाकात की
Updated at : 18 Apr 2015 2:05 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: करीब दो महीने के अवकाश से लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कल आयोजित होने वाली किसान रैली से पहले आज अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति में आज विभिन्न राज्यों से आए किसानों से मुलाकात की और संप्रग के कानून में नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से किये गए बदलाव के बारे में उनकी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: करीब दो महीने के अवकाश से लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कल आयोजित होने वाली किसान रैली से पहले आज अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति में आज विभिन्न राज्यों से आए किसानों से मुलाकात की और संप्रग के कानून में नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से किये गए बदलाव के बारे में उनकी राय मांगी.
राहुल गांधी के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट भी थे. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और मध्यप्रदेश के किसानों के शिष्टमंडल से मुलाकात की और अपने आवास पर किसानों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की.
कांग्रेस उपाध्यक्ष कल किसान रैली को संबोधित करेंगे जिसे राहुल को नये सिरे से पेश करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है जो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में नये सिरे से जान फूंकने का प्रयास करेंगे.सचिन पायलट ने कहा,‘‘कल की रैली ऐतिहासिक होगी. इसमें देशभर से दिल्ली में लाखों की संख्या में किसान हिस्सा लेंगे. जिस तरह से कुछ लोगों के फायदे के लिए किसानों को ठगा जा रहा है, हम उसे लेकर भाजपा का पर्दाफाश करना चाहते हैं. ’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




