55 दिनों के लंबे अज्ञातवास के बाद आज वापस आएंगे राहुल गांधी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2015 10:47 AM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : करीब डेढ़ महीने के लंबे अज्ञातवास के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज वापस देश लौटने वाले हैं. लंबे समय से सार्वजानिक मंच से दूर हुए राहुल गांधी के इस तरह अचानक से गायब हो जाने से लोगों ने कई सवाल खड़े किये. शुरुआत में उनके ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : करीब डेढ़ महीने के लंबे अज्ञातवास के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज वापस देश लौटने वाले हैं. लंबे समय से सार्वजानिक मंच से दूर हुए राहुल गांधी के इस तरह अचानक से गायब हो जाने से लोगों ने कई सवाल खड़े किये. शुरुआत में उनके ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का अलग-अलग बयान ने राहुल की गैरमौजूदगी को एक मुद्दा ही बना दिया था.
फिलहाल राहुल गांधी के कार्यालय से एक टीवी चैनल की बातचीत में इस बात की पुष्टि की गयी है कि वे आज रात तक वापस आ जाएंगे. वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कुछ समय पूर्व ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि राहुल 19 अप्रैल को होने वाली किसान रैली में पूरे देश के किसानों को संबोधित करेंगे. उन्होंने बताया कि इस रैली में देशभर के लाखों किसानों के भाग लेने की संभावना है.
वहीं कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता एके एंटोनीने राहुल की वापसी की पुष्टि करते हुए बताया था कि ‘ यह कितनी बार बताना होगा कि राहुल 19 तारीख को होने वाली में जरूर हिस्सा लेंगे. उनके साथ उनकी मां व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी.
इससे पहले कयास लगाये जा रहे थे कि राहुल 12 या 13 अप्रैल को वापस लौटेंगे. लेकिन नजदीकीसूत्रों ने उनकी वापसी का नया शेड्यूल अब 15 अप्रैल को बताया है. माना जा रहा है कि राहुल वापसी के बाद फिर से नये सिरे से कांग्रेस की कमान संभालेंगे.
राहुल गांधी 23 फरवरी को शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र की शुरुआत से ही अज्ञातवास में हैं. कुछ लोगों का मानना था कि राहुल आमसभा में हुई कांग्रेस की करारी हार होने का जिम्मेदार राहुल के सर पर मढ़ने से वो नाराज थे. इसीलिए 55 दिनों के लंबे अज्ञातवास में चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










