मई तक राहुल गांधी के हाथों में आ सकती है कांग्रेस की कमान!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2015 2:41 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस वर्ष मई तक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आसीन हो सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके बारे में कहा है कि वह अपने अवकाश से जल्द ही लौटेंगे. इस उद्देश्य के लिए कांग्रेस कार्य समिति के साथ एआईसीसी की बैठक मई में दिल्ली या पार्टी के […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस वर्ष मई तक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आसीन हो सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके बारे में कहा है कि वह अपने अवकाश से जल्द ही लौटेंगे. इस उद्देश्य के लिए कांग्रेस कार्य समिति के साथ एआईसीसी की बैठक मई में दिल्ली या पार्टी के शासन वाले हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड में बुलाने की संभावना के बारे में चर्चा चल रही है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अवकाश से लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के पद का मुद्दा तेज होगा.
सोनिया गांधी ने अब तक सबसे अधिक समय तक कांग्रेस का अध्यक्ष बनने का रिकार्ड बनाया है और उन्होंने इस पद पर 17 वर्ष पूरे किये हैं.शनिवार को राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर गयी सोनिया गांधी ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष जल्द ही लौटेंगे. उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद 1998 में ग्रहण किया था और सीताराम केसरी का स्थान लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










