ePaper

मछुवारों की हत्‍या के आरोपी लातोरे पर सोमवार को होगी सुनवाई

Updated at : 07 Jan 2015 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
मछुवारों की हत्‍या के आरोपी लातोरे पर सोमवार को होगी सुनवाई

नयी दिल्‍ली : अदालत के द्वारा अपनी पहली याचिका खारिज हो जाने के बाद दो मछवारों की हत्‍या के आरोपी इतालवी मरीन मासिमिलियानो लातोरे ने इटली में रहने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगायी थी.प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक उच्चतम न्यायालय लातोरे के आग्रह पर सोमवार को सुनवाई करने के लिए तैयार हो गयी है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : अदालत के द्वारा अपनी पहली याचिका खारिज हो जाने के बाद दो मछवारों की हत्‍या के आरोपी इतालवी मरीन मासिमिलियानो लातोरे ने इटली में रहने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगायी थी.प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक उच्चतम न्यायालय लातोरे के आग्रह पर सोमवार को सुनवाई करने के लिए तैयार हो गयी है.

पांच जनवरी को हुए अपने हृदय ऑपरेशन का हवाला देते हुए इतालवी मरीन मासिमिलियानो ने अदालत से इटली में अपनी प्रवास अवधि बढ़ाने की अर्जी दी थी.
वर्ष 2012 में केरल के तट पर दो मछवारों की हत्‍या के आरोपी लातोरे की याचिका पर मुख्‍य न्‍ययाधीश एच.एल. दत्‍तू ने नेतृत्‍व वाली टीम ने 12 जनवरी को मामले की सुनवाई की तारीख तय की है. बीते 12 सितंबर को अदालत ने मस्तिष्‍क आघात के बाद लातोरे को इलाज के लिए इटली जाने की अनुमति दे दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola