सारधा घोटाला : मंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में तृणमूल सांसदों ने संसद भवन में किया विरोध-प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : काली शाल ओढ़े तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने सारधा चिटफंट मामले में पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा की गिरफ्तारी के विरोध में आज संसद भवन परिसर में विरोध जताया और दावा किया कि केंद्र सीबीआई का दुरुपयोग कर रहा है. ये सांसद हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिन पर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : काली शाल ओढ़े तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने सारधा चिटफंट मामले में पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा की गिरफ्तारी के विरोध में आज संसद भवन परिसर में विरोध जताया और दावा किया कि केंद्र सीबीआई का दुरुपयोग कर रहा है. ये सांसद हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिन पर लिखा था ‘‘बंगाल क्रोधित है प्रधानमंत्रीजी, अमित शाहजी.’ उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए.
कुछ सांसद फोटो लिए हुए थे, जिनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सहारा ग्रुप समूह के प्रमुख सुब्रत राय से हाथ मिलाते दिखाया गया है. तृणमूल का आरोप है कि वित्तीय लेन-देन वाली राय की डायरी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का भी नाम है. भाजपा ने हालांकि इस आरोप को खारिज किया है.
ममता बनर्जी की पार्टी के सांसदों ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्ताधारी पार्टी के हितों की पूर्ति के लिए सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है. राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्र की गिरफ्तारी के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र में सत्तारुढ दल भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी और शाह पर आरोप लगाया था कि ‘‘देश में लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए यह षडयंत्र रचा गया है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










