सीबीआई निदेशक से जुड़े विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी वकील की सहायता मांगी

नयी दिल्ली : सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा से जुड़े आगंतुकों की सूची विवाद मामले में दायर याचिका पर फैसले के लिए उच्चतम न्यायालय ने विशेष सरकारी वकील की सहायता मांगी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सीबीआई फाइल नोटिंग्स और निदेशक के आवास के रजिस्टर समेत सभी दस्तावेज विशेष सरकारी वकील को दिये जायें. […]
नयी दिल्ली : सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा से जुड़े आगंतुकों की सूची विवाद मामले में दायर याचिका पर फैसले के लिए उच्चतम न्यायालय ने विशेष सरकारी वकील की सहायता मांगी है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सीबीआई फाइल नोटिंग्स और निदेशक के आवास के रजिस्टर समेत सभी दस्तावेज विशेष सरकारी वकील को दिये जायें.
उच्चतम न्यायालय गैर सरकारी संगठन की उस याचिका पर सुनवाई के लिए राजी हो गया है, जिसमें एनजीओ ने न्यायालय से अपने उस आदेश पर दोबारा गौर करने की अपील की थी जिसमें व्हिसलब्लोअर का नाम उजागर करने के निर्देश दिए गए थे.
उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई निदेशक की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि उनके खिलाफ दायर मामले की सुनवाई नहीं की जानी चाहिए और उसे खारिज कर दिया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




