नमामि गंगा कार्यक्रम के तहत गंगा को निर्मल एवं अविरल बनाने की पहल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2014 1:10 PM
नयी दिल्ली: नमामी गंगा कार्यक्रम के तहत गंगा को निर्मल और अविरल बनाने की पहल शुरू हो चुकी है. गंगा को अविरल और निर्मल बनाने की नरेन्द्र मोदी सरकार की पहल नमामि गंगा योजना के तहत गंगा के तटों के निकट जलमल शोधन आधारभूत संरचना के विस्तार, साल 2022 तक इसके तटों पर स्थित गांवों […]
नयी दिल्ली: नमामी गंगा कार्यक्रम के तहत गंगा को निर्मल और अविरल बनाने की पहल शुरू हो चुकी है. गंगा को अविरल और निर्मल बनाने की नरेन्द्र मोदी सरकार की पहल नमामि गंगा योजना के तहत गंगा के तटों के निकट जलमल शोधन आधारभूत संरचना के विस्तार, साल 2022 तक इसके तटों पर स्थित गांवों के गंदे जल एवं कचरे को इसमें बहना बंद करने, घाटों का सुनियोजित विकास और राष्ट्रीय गंगा निगरानी केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है.
नमामि गंगा के तहत निर्मल धारा योजना के अंतर्गत गंगा तट के 118 शहरी बस्तियों में जलमल शोधन से जुड़े आधारभूत ढांचे का विकास करने की बात कही गई है. इस पर शहरी विकास मंत्रालय ने 51 हजार करोड़ रुपये खर्च का अनुमान व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










